फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Attempt to strangle married woman over failure to provide car

Meerut News: कार नहीं मिलने पर विवाहिता का गला घोंटने का प्रयास

Thu, 01 Oct 2026 07:14 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 07:14 PM IST
विज्ञापन
Attempt to strangle married woman over failure to provide car
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लावड़। दहेज में कार की मांग पूरी न होने पर विवाहिता इमराना ने ससुराल पक्ष के लोगों पर प्रताड़ित करने और गला दबाकर मारने का प्रयास का आरोप लगाया। इंचौली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मेरठ के हुमायूं नगर निवासी शाहरुख ने इंचौली थाने पर दर्ज प्राथमिकी में बताया कि उसकी बहन इमराना की शादी चार जुलाई 2023 को लावड़ निवासी इकबाल के साथ हुई थी। शादी में मायके पक्ष ने करीब 15 लाख रुपये खर्च किए थे। घरेलू सामान के अलावा 10 तोले सोने और एक किलो चांदी के आभूषण भी दिए गए थे। आरोप है कि इसके बावजूद ससुराल पक्ष के लोग दहेज में कार नहीं लाने पर इमराना के साथ मारपीट करने लगे। इमराना के बेटी होने के बाद ससुराल पक्ष ने छूछक में कार लाने का दबाव बनाया। आरोप है कि मांग पूरी नहीं होने पर 19 अगस्त को इकबाल, सईदा, तमन्ना, जमील और इरशाद ने इमराना के साथ मारपीट की और गला दबाकर मारने का प्रयास किया। घटना की जानकारी मिलने पर मायके पक्ष के लोग इमराना को अपने साथ ले गए। सीओ सदर देहात सुधीर सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है। जांच उपरांत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed