फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Attempt to spoil the atmosphere by damaging religious places

Meerut News: धर्मस्थलों को क्षतिग्रस्त कर माहौल बिगाड़ने का प्रयास

Fri, 03 Nov 2023 01:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Nov 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
Attempt to spoil the atmosphere by damaging religious places
परीक्षितगढ़। ग्राम अगवानपुर में बुधवार रात शरारती तत्वों ने दो धर्मस्थलों को क्षतिग्रस्त करके माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया। इससे नाराज लोगों ने हंगामा कर दिया। सूचना पर एसडीएम मवाना और सीओ सदर देहात मौके पर पहुंचे और मरम्मत कराने का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। ग्रामीणों के अनुसार पिछले कई वर्षों में तीसरी बार धर्मस्थल को क्षतिग्रस्त किया गया है। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम चितवाना शेरपुर व अगवानपुर मार्ग व ग्राम अगवानपुर के पास एक धार्मिक स्थल है, जिसकी देखभाल फजलू रहमान करता है। बुधवार रात शरारती तत्वों ने धार्मिक स्थल की रेलिंग तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दी। बृहस्पतिवार सुबह सूचना मिली तो बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए। यहां से 500 मीटर दूर दूसरे धर्मस्थल को भी असामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके विरोध में ईदगाह कमेटी अध्यक्ष इंतजार उर्फ गुड्डू के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीणों ने हंगामा किया। सूचना पर सीओ सदर देहात प्रमोद कुमार और एसडीएम मवाना अखिलेश यादव मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

आक्रोशित ग्रामीणों ने बताया कि गांव में करीब दस वर्षों से तीन बार धर्मस्थल को क्षतिग्रस्त किया गया है। तहरीर देने के बावजूद पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती है। एसडीएम ने धर्मस्थल का निर्माण कराने एवं आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। सीओ सदर देहात प्रमोद कुमार ने थाना प्रभारी को शरारती तत्वों का पता लगाकर जेल भेजने के लिए कहा। गांव में माहौल न खराब हो, इसे लेकर पुलिस तैनात की गई है। डेढ़ महीने पहले इसी गांव में दूसरे समुदाय के धर्म स्थल में भी तोड़फोड़ करके माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



दो दिन पूर्व मवाना में भी धर्मस्थल में हुई थी तोड़फोड़
मवाना के भैंसा गांव में भी दो दिन पूर्व धर्मस्थल में तोड़फोड़ करके माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया गया था। इस मामले में भी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

सख्त कार्रवाई करेगी पुलिस
माहौल बिगाड़ने वालों को चिह्नित किया जा रहा है। पुलिस ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। ग्रामीणों से शरारती तत्वों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। - कमलेश बहादुर, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed