फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Attempt to set wife on fire after dousing her with petrol; stabbed in the face.

Meerut News: पत्नी पर पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश, चेहरे पर मार चाकू

Sat, 19 Sep 2026 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Attempt to set wife on fire after dousing her with petrol; stabbed in the face.
- पीड़िता की तहरीर पर पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, गिरफ्तार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में शनिवार शाम आरोपी पति मवाना के इकराम नगर निवासी अमजद पर ससुराल में पत्नी रेशमा पर पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश करने और चाकू से चेहरे पर वार करने का आरोप है। महिला के शोर मचाने पर आरोपी मौके से भागने की कोशिश करने लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली।

मजीदनगर निवासी रेशमा उर्फ निशा ने लिसाड़ी थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराई। बताया कि शनिवार शाम करीब 5 बजे वह अपने मायके में छोटी बेटी को सुला रही थी। इसी दौरान उसका पति अमजद गाली देता हुआ जबरन घर में घुस आया। आरोप है कि अमजद ने जेब से पेट्रोल से भरी बोतल निकाली और उसे जिंदा जलाने के इरादे से पेट्रोल उसके ऊपर डाल दिया। इसके बाद आरोपी ने जेब से चाकू निकालकर उसके चेहरे पर वार किया। हमले में महिला लहूलुहान हो गई। जान बचाने के लिए उसने शोर मचाते हुए पुलिस को 112 नंबर पर सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से आरोपी को पकड़कर चाकू और पेट्रोल की बोतल बरामद कर ली। पुलिस आरोपी को थाने ले गई। सीओ कोतवाली संग्राम सिंह ने बताया कि आरोपी पुलिस हिरासत में है।
विज्ञापन

-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed