फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   attempt to drag the girl to the field in shamli up, strangled her on the protest, filed a report against the accused

शामली: बालिका को खेत में खींचने की कोशिश, विरोध करने पर गला दबाया, आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sat, 03 Oct 2020 07:03 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 03 Oct 2020 07:03 PM IST
सार

- चौसाना क्षेत्र के एक गांव का मामला
- पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट

विज्ञापन
attempt to drag the girl to the field in shamli up, strangled her on the protest, filed a report against the accused
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तर प्रदेश के शामली में शनिवार को चौसाना क्षेत्र के एक गांव में दो भाइयों ने दस वर्षीय बालिका को खेत में खींचकर ले जाने की कोशिश की। विरोध करने पर बालिका से मारपीट की और गला भी दबा दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

विज्ञापन


चौसाना-बिड़ौली मार्ग पर स्थित गांव में एक बालिका शुक्रवार दोपहर दुकान से घर जा रही थी। उसके चाचा ने तहरीर देकर बताया कि गांव के ही तयेरे-चचेरे भाइयों सावेज और दानिश ने उसकी भतीजी को रोक लिया। उसे खेत में ले जाने की कोशिश की। विरोध करने पर मारपीट कर गला दबाकर मारने की कोशिश की।
विज्ञापन


शोर मचाने पर उसके पिता के आ जाने पर आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी की गई। चौकी प्रभारी का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार पर फैसले का दबाव बना रहे 
बालिका को खींचने की कोशिश और जान से मारने के मामले में आरोपियों के परिजन पीड़ित परिवार पर फैसले का दबाव बना रहे हैं। एक आरोपी का पिता गांव का प्रधान रह चुका है। दूसरे आरोपी के पिता पर कुछ दिन पूर्व ही लाइसेंसी शस्त्र लहराने के मामले में रिपोर्ट दर्ज हुई थी, जिसमें जिला मजिस्ट्रेट द्वारा लाइसेंस को निलंबित किया जा चुका है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed