फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   attempt to assault on clerk of kinoni sugar mill

किनौनी शुगर मिल गेट पर लिपिक पर जानलेवा हमला, रिपोर्ट दर्ज

Sat, 11 Jan 2020 02:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
attempt to assault on clerk of kinoni sugar mill
रोहटा। बजाज शुगर मिल किनौनी में घुसकर तमंचे के बल पर कर्मचारी को मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। इससे पहले भी ठेकों को लेकर आरोपी ने मिल गेट पर फायरिंग की थी। वहीं, बृहस्पतिवार रात में उसके साथियों पर शराब पीकर मिल के गेट पर हंगामा करने व कर्मचारी से मारपीट करने तथा नौकरी छोड़कर चले जाने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। घटना के विरोध में पीड़ित के ग्रामीणों ने रोहटा थाने पर हंगामा कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

गांव मवीकलां निवासी धीरज कुमार पुत्र मदनपाल सिंह किनौनी चीनी मिल में लिपिक के पद पर तैनात है। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार रात में वह मिल के गेट पर लगे कांटे पर ड्यूटी कर रहा था। रात लगभग नौ बजे काले रंग कार में सवार होकर तीन लोग मिल के गेट पर पहुंचे। उन्हाेंने गार्ड से कहा कि धीरज के परिचित हैं। उनसे मुलाकात करनी है। गार्ड धीरज को बुलवाकर गेट पर ले आया तो गाड़ी से उतरे उमेश गुर्जर निवासी जिटोला एवं उसके साथ अज्ञात लोगों ने धीरज पर हमला बोल दिया। उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। बीच बचाव में आए सुरक्षाकर्मियों को भी गालीगलौज करे जान से मारने की धमकी दी। लिपिक धीरज वहां से भागने लगा तो उस पर एक हमलावर ने तमंचा तान दिया। धमकी दी कि यदि कोई कानूनी कार्रवाई की तो जान से मार देंगे। उक्त घटना से मिल परिसर में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक हमलावर जा चुके थे। वहीं, पीड़ित पक्ष के ग्रामीणों ने रोहटा थाने पर हंगामा कर कार्रवाई की मांग की। गौरतलब है कि दो साल पहले भी उमेश गुर्जर ने साथियों के साथ मिलकर किनौनी मिल में ठेकों को लेकर जमकर फायरिंग की थी। इस दौरान आरोपी पक्ष ने यूनिट हैड केपी सिंह को भी जान से मारने की धमकी दी थी। हालांकि पुलिस ने यूनिट हैड केपी सिंह की तहरीर पर मुकदमा कायम कर ग्यारह लोगों को जेल भेजा था। इन सभी के शस्त्र लाइसेंस डीएम ने निंलबित कर दिए थे। उधर, इस संबंध में कार्यवाहक थाना प्रभारी विजय कुमार का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर उमेश गुर्जर एवं उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ मुकदमा कायम कर लिया है। सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed