{"_id":"6754ba4ce4ad7ac0a60a614e","slug":"attack-with-sword-on-protest-against-molestation-in-wedding-ceremony-meerut-news-c-72-1-mrt1063-125703-2024-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: शादी समारोह में की छेड़छाड़ विरोध पर तलवार से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: शादी समारोह में की छेड़छाड़ विरोध पर तलवार से हमला
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। रेलवे रोड थाना क्षेत्र में शनिवार रात एक शादी समारोह में युवक ने महिलाओं के साथ छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर अपने साथियों के साथ आरोपी ने घर में घुसकर युवक पर तलवारों से हमला कर दिया। हमलावरों ने पथराव भी किया। सूचना देने के काफी देर बाद तक भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। चौकी पर भी ताला लटका मिला।
रेलवे रोड थाना क्षेत्र में शनिवार रात एक शादी समारोह चल रहा था। आरोप है कि क्षेत्र का रहने वाला युवक बिना निमंत्रण के शादी समारोह में पहुंच गया और महिलाओं से छेड़छाड़ करने लगा। इसका विरोध शादी समारोह में एक युवक ने किया तो आरोपी अंजाम भुगतने की धमकी देते हुए चला गया। कुछ देर बाद ही आरोपी अपने साथियों के साथ तलवार लेकर पहुंचा। उसने युवक पर तलवार से हमला कर दिया।
युवक जान बचाने के लिए भागकर अपने घर पहुंचा। हमलावरों ने घर में घुसकर मारपीट की और पथराव किया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।