फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   attack to doctor near police station, one dozen accused aatck

थाने के पास डॉक्टर पर जानलेवा हमला, बाजार में मची भगदड़, एक दर्जन आरोपियों ने दिया घटना को अंजाम

Sun, 27 Sep 2020 01:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
attack to doctor near police station,  one dozen accused aatck
मवाना में घटना के बारे में जानकारी देते डॉक्टर व मौजूद पुलिस। - फोटो : MAWANA
मवाना(मेरठ)। थाने से चंद कदम की दूरी पर बाजार में मिठाई की दुकान पर खरीदारी करने आए डॉक्टर पर एक दर्जन युवकों ने लाठी डंडों से हमला बोल दिया। बचाव में आए दुकानदार को भी पीटा और दुकान में तोड़फोड़ कर दी। जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायर किया। लोगों न एक आरोपी को तमंचे सहित पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। चिकित्सक व दुकानदार ने सात नामजद सहित 12 लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

थाने के पास प्रवीन की मिठाई की दुकान है, शनिवार को उसके साथ भाई सुमित और रितेश भी थे। इस दौरान आकांक्षा कुंज निवासी डॉ. सुनील पुत्र विक्रम पूर्वाह्न 11.30 बजे दुकान पर मिठाई लेने पहुंचा। तभी 12 लोगों तमंचे और धारधार हथियार लेकर दुकान में घुस गए। आरोपियों ने गाली गलौच करते हुए डॉ. सुनील के साथ मारपीट शुरू कर दी। दुकानदार ने डॉ. सुनील कुमार को बचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने सुनील पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। इससे वह बाल बाल बचे। गोली चलते ही बाजार में भगदड़ मच गई। आरोपियों ने दुकान में तोड़फोड़ कर गल्ले में रखे 10 हजार रुपये और सोने की चेन लूट ली। भीड एकत्र होते देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भागने लगे। भागते आरोपियों में से गांव निड़ावली निवासी एक आरोपी को लोगों ने तमंचे सहित पकड़ लिया। आरोपी को सूचना पर पहुंची पुलिस के सुपुर्द कर दिया। वहीं डॉ. सुनील ने तहरीर में कहा है कि 25 सितंबर की रात जब वह काम निपटाकर घर लौट रहे थे उक्त आरोपियों ने जान से मारने की नीयत फायर किए थे। जिसमें बाल-बाल बचा था। पुलिस ने घायल सुनील को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

घटना के समय चल रहा था थाना दिवस
मवाना। घटना थाने से चंद कदम की दूरी की है। जिस समय घटना को अंजाम दिया गया उस समय थाना दिवस चल रहा था। थाने में एसडीएम, सीओ सहित थाना प्रभारी मौजूद थे। लेकिन युवकों ने बेखौफ होकर सरेआम घटना को अंजाम देने का प्रयास किया। थाना प्रभारी सतीश कुमार का कहना है कि मामला लेनदेन के विवाद का है। तहरीर मिल गई है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed