{"_id":"5c384d55bdec2273487f1de3","slug":"attack-on-mbbs-student-in-medical-college-meerut-students-stopped-opd","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: मेडिकल कॉलेज में MBBS स्टूडेंट से मारपीट, छात्रों ने बंद कराई ओपीडी, जमकर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: मेडिकल कॉलेज में MBBS स्टूडेंट से मारपीट, छात्रों ने बंद कराई ओपीडी, जमकर हंगामा
Fri, 11 Jan 2019 01:31 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Fri, 11 Jan 2019 01:31 PM IST
विज्ञापन
मेरठ न्यूज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के छात्र पर हुए जानलेवा हमले के मामले में गुरुवार को भी छात्रों ने प्राचार्य ऑफिस से लेकर थाने तक हंगामा किया। छात्रों ने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। देर रात पुलिस फरार आरोपी आकाश पंवार तक पहुंच गई, लेकिन उसकी गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की। शुक्रवार सुबह कॉलेज के ढेरों छात्र व छात्राएं हाथों में पोस्टर लेकर कॉलेज परिसर में जमा हो गए और जमकर हंगामा किया।
इस दौरान छात्रों ने पुलिस से फरार आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग करते हुए जमकर हंगामा किया और नारेबाजी की। वहीं ओपीडी भी बंद करा दी गई। इस बीच जहां मरीज इलाज के लिए परेशान रहे वहीं स्टूडेंट्स परिसर में ही बैठ गए और धरना प्रदर्शन किया।

जानकारी के अनुसार मेडिकल कॉलेज में तीन दिन पहले छात्रों में कहासुनी के बाद संघर्ष हो गया था। एमबीबीएस चतुर्थ वर्ष के छात्र मोहित के सिर में गंभीर चोट आई थी। मामले में मेडिकल थाने में एमबीबीएस तृतीय वर्ष के छात्र आयुष समेत चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। गौरव, आकाश और कोष्टक की गिरफ्तारी न होने पर बृहस्पतिवार को भी छात्रों ने प्राचार्य कार्यालय के बाहर हंगामा किया। ये तीनों छात्र बाहरी हैं।
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरसी गुप्ता ने बताया कि इस मामले में छात्र उनसे आकर मिले थे। उन्हें समझाया गया है। सूचना पर एसपी सिटी रणविजय सिंह, सीओ रामअर्ज और एसओ मेडिकल सतीश कुमार पहुंचे। पुलिस अफसरों ने हंगामा कर रहे छात्रों को समझाकर शांत कराया। एसपी सिटी ने आश्वासन दिया कि बाकी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

हालांकि छात्रों में गुरुवार को होने वाले मेडिसिन के इंटरनल एग्जाम का बहिष्कार किया। यह एग्जाम अब बाद में कराया जाएगा। एसपी सिटी रणविजय सिंह के मुताबिक फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस लगी है। एक आरोपी तक पुलिस पहुंच गई है। जल्द ही गिरफ्तारी होगी।
पुलिस ने एक्शन लिया है
विवि में मारपीट की घटना पर सीधे पुलिस ने एक्शन लिया है। छात्रनेता अमित मलिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी देख रही है। एसओ मेडिकल को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। विवि कैंपस में छात्रनेता या अन्य युवकों की दबंगई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। -रणविजय सिंह, एसपी सिटी