फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ATS camp in West, search for Khalistan supporters

वेस्ट में एटीएस का डेरा, खालिस्तान समर्थकों की तलाश

Wed, 10 Jun 2020 01:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
ATS camp in West, search for Khalistan supporters
मेरठ। वेस्ट यूपी में एटीएस व पंजाब पुलिस ने डेरा डाल दिया है। खालिस्तान समर्थकों की तलाश में मेरठ, बागपत और मुजफ्फरनगर समेत कई जनपदों में दबिश जारी हैं।
विज्ञापन

किठौर के राधना गांव निवासी हथियार सप्लायर जावेद को एटीएस व पंजाब पुलिस ने दो दिन पहले हापुड़ से गिरफ्तार किया था। एटीएस के अनुसार जावेद खालिस्तान समर्थकों को अवैध हथियार सप्लाई करता है। पंजाब में आरएसएस और भाजपा नेताओं की हत्या के लिए भी जावेद ने हथियार सप्लाई किए थे। जावेद से पूछताछ के दौरान एटीएस को और कई जानकारी मिली हैं। सोमवार को एटीएस ने जावेद की निशानदेही पर राधना गांव में उसकी ट्यूबवेल और मकान खंगाला था। पुलिस भी जावेद के करीबियों का रिकॉर्ड खंगाल रही है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि खालिस्तान समर्थकों का वेस्ट यूपी में बड़ा नेटवर्क फैला है। जावेद से पूछताछ के बाद एटीएस ने मेरठ, हापुड़, बागपत मुजफ्फरनगर सहारनपुर, बुलंदशहर समेत कई जिलों में छापा मारने शुरू कर दिए हैं। खालिस्तान समर्थकों का नेटवर्क तोड़ने के लिए मेरठ जोन के एडीजी राजीव सभरवाल ने भी पुलिस टीमें लगा दी हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार जावेद की निशानदेही पर सोमवार को भी एटीएस ने दबिश के दौरान बहुत सारी जानकारी जुटाईं। जावेद खालिस्तान समर्थकों को हथियार सप्लाई करता था इसकी पुष्टि होने के बाद एटीएस में उसको गिरफ्तार किया है। पुलिस भी एटीएस की मदद कर रही है। किठौर के राधना गांव में कई युवकों से पुलिस ने पूछताछ की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed