फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Atal Bihari Vajpayee's speech, and a crowd of people, and had said this in Meerut

...जब अटल वाजपेयी का भाषण सुनने उमड़ पड़ा था जन सैलाब, क्रांतिधरा पर कही थी ये बड़ी बात

Fri, 17 Aug 2018 01:08 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Fri, 17 Aug 2018 01:08 PM IST
विज्ञापन
Atal Bihari Vajpayee's speech, and a crowd of people, and had said this in Meerut
अटल बिहारी वाजपेयी की पुरानी तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला

भाजपा के गठन के बाद जब पहली बार अटल बिहारी वाजपेयी मेरठ आए तो जनसभा में उनका भाषण सुनने के लिए जन सैलाब उमड़ पड़ा। वह मंच पर संबोधन के पहले पहुंचे तो जिंदाबाद के नारों के साथ करीब पांच मिनट तक मैदान में तालियां गूंजती रहीं। सभा में उन्होंने कहा था कि यह मेरा सौभाग्य है कि जिस मिट्टी से क्रांति की शुरूआत हुई थी, आज मैं उसे नमन कर रहा हूं। बता दें कि छह अप्रैल 1980 को भाजपा का गठन हुआ था। मेरठ में ब्रह्मपाल सिंह (मेरठ कॉलेज में उस समय प्रोफेसर) पार्टी के पहले जिलाध्यक्ष बने। लक्ष्मीकांत वाजपेयी जिला महामंत्री और सतीश अग्घी कोषाध्यक्ष बने थे।

विज्ञापन


पूर्व प्रधानमंत्री के संस्मरण को याद करते हुए ब्रह्मपाल सिंह ने बताया कि 1982 में अटल बिहारी वाजपेयी पहली बार मेरठ आए थे। उनकी मेरठ में दो जनसभाओं के लिए कार्यकर्ताओं ने तैयारी की थी। पहली जनसभा दिन में मवाना में हुई थी। इसमें हजारों कार्यकर्ता पहुंचे थे। शाम को जिमखाना मैदान पर बड़ी जनसभा थी। लेकिन शाम होने से पहले ही जिमखाना मैदान में लोगों का सैलाब पहुंच चुका था। जैसे ही अटल जी का काफिला जिमखाना मैदान पर पहुंचा तो कार्यकर्ताओं और शहर के लोगों ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया। उस समय करीब 60 से 70 हजार लोग उन्हें सुनने पहुंचे थे। जिमखाना मैदान से बच्चा पार्क चौराहा और बुढ़ाना गेट तक सड़क पर लोगों का हुजुम था। उस समय उन्होंने विधायक मोहनलाल कपूर की बहुत सराहना की थी।

विज्ञापन

इस मिट्टी को नमन करता हूं 

Atal Bihari Vajpayee's speech, and a crowd of people, and had said this in Meerut
अटल बिहारी वाजपेयी की पुरानी तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला

जिमखाना की जनसभा में माइक संभालते ही उन्होंने कहा था कि इस मिट्टी को मैं नमन करता हूं। यह मिट्टी इतिहास की गवाह है। 1857 की क्रांति की ज्वाला यहीं से फूटी थी। इसके बाद देश ने आजादी के लिए कितनी कुर्बानियां दीं। मेरा सौभाग्य है कि मैं यहां आया हूं। इस देश का युवा जागेगा, तो देश जागेगा। मेरे लिए पार्टी का एक एक कार्यकर्ता समान है। मैं अपील करता हूं, कि कार्यकर्ता लोगों को पार्टी से जोड़ें। 1983 में उन्होंने विक्टोरिया पार्क में जनसभा को संबोधित किया था।

एक दिन समय हमारा भी होगा
1984 में इंदिरा गांधी की हत्या के बाद जब लोकसभा चुनाव हुए तो मेरठ से सांसद का टिकट ब्रह्मपाल सिंह को मिला। मवाना, सरधना समेत जिमखाना में भी जनसभा को संबोधन में अटल बिहारी वाजपेयी ने कहा कि आज लहर किसी की भी हो, एक दिन समय हमारा भी होगा। देश की राजनीति के लिए हमने सब कुछ एक कर दिया। एक दिन यही भारतीय जनता पार्टी अपने शिखर तक पहुंचेगी। लक्ष्मीकांत बाजपेयी और ब्रह्मपाल सिंह ने बताया कि उन्होंने मेरठ में कार्यकर्ताओं की एक टीम खड़ी की थी। जब भी वह उनके दिल्ली आवास पर पहुंचे तो वह सभी से जैसा व्यवहार रखते थे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed