फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   At the behest of the girlfriend, the brother was killed, woman sent to jail

प्रेमिका के कहने पर किया था सगे भाई का कत्ल, महिला समेत तीन को जेल भेजा

Mon, 07 Aug 2017 02:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Mon, 07 Aug 2017 02:44 PM IST
विज्ञापन
At the behest of the girlfriend, the brother was killed, woman sent to jail
महिला समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

मेरठ। किठौर के कायस्थ बड्ढा में चार दिन पहले हुई आरिफ की हत्या का रविवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। खुद भाई ने अपनी प्रेमिका के कहने पर दोस्त के साथ मिलकर आरिफ की हत्या की थी। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


पुलिस ऑफिस पर एसपी देहात राजेश कुमार ने प्रेसवार्ता कर बताया कि आरिफ (28) पुत्र इस्लाम निवासी कायस्थ बड्ढा की दो अगस्त की रात में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के पिता ने गांव निवासी हसरत पुत्र फैयाज और उसके बेटे वकील पुत्र हसरत के अलावा बिंदर पुत्र अमरपाल निवासी भटीपुरा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इंस्पेक्टर किठौर किशनपाल सिंह ने नामजद तीनों आरोपियों को निर्दोष पाया। 
विज्ञापन


एसपी देहात ने बताया कि हत्या में शामिल मृतक के भाई आसिफ व उसके दोस्त नूर मोहम्मद निवासी कायस्थ बढ्डा और सुनीता पत्नी बिंदर चौधरी निवासी भटीपुरा को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल तमंचा भी बरामद किया है। आरोपी आसिफ ने बताया कि सुनीता से उसके अवैध संबंध थे। इसका उसका बड़ा भाई आरिफ विरोध करता था। आसिफ ने बताया कि जब उसने सुनीता को बताया तो उसने पूरा प्लान बनाया। एसपी देहात ने बताया कि आरोपी ने फर्जी नामजदगी करा दी, जिससे वह खुद बच जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुनीता से करना चाहता था शादी

At the behest of the girlfriend, the brother was killed, woman sent to jail
आरोपियों को ले जाती पुलिस

आसिफ ने कहा कि एक बार वह अपने दोस्त के साथ भटीपुरा में बिंदर के घर गया था। दो साल पहले आसिफ का बिंदर की पत्नी सुनीता से प्रेम प्रसंग हो गया। सुनीता के पांच बच्चे हैं। आसिफ ने बताया कि उसके बड़े भाई आरिफ ने सुनीता का साथ न छोड़ने पर उसको मारने की धमकी दी थी। जिसके बाद आसिफ ने अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर भाई की हत्या कर दी। आसिफ ने बताया कि उसे सुनीता से कोर्ट मैरिज करनी थी। आसिफ नूर मोहम्मद को तीन हजार रुपये देकर रात में पार्टी के बहाने बुलाकर लाया था। हत्या से पहले आरिफ और उसकी पत्नी को नशीला पदार्थ भी सुंघा दिया था।

पति को जहर दे देती तो अच्छा होता
एसपी देहात ने कहा कि जब इंस्पेक्टर किठौर ने आसिफ का मोबाइल लिया तो वह मना करने लगा। इस बीच सुनीता की कॉल आ गई। सुनीता ने कहा कि आसिफ यदि मेरे पति बिंदर को अपने भाई की हत्या में जेल नहीं भिजवा सकता तो फिर बेकार है। साथ ही कहा कि इससे तो मैं अपने पति को जहर देकर मार देती तो अच्छा रहता। सुनीता का बेटा आसिफ का दोस्त है। 

विधायक ने बनाया था दबाव
किठौर इंस्पेक्टर ने आरोप लगाया कि नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर एक जिले के एक भाजपा विधायक और पूर्व विधायक ने दबाव बनाया था। लेकिन तीनों की नामजदी फर्जी थी। वहीं पुलिस ने बताया कि गांव में खालिद के पास राशन गल्ले की एजेंसी है, जिस पर वकील से विवाद चल रहा है। आसिफ एजेंसी को कब्जाना चाहता था। इसलिए फर्जी नामजद करा दिया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed