फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Assurance received regarding the resolution of issues within 15 days.

Meerut News: 15 दिन में समस्याओं के निस्तारण का मिला आश्वासन

Sat, 19 Sep 2026 07:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 07:45 PM IST
विज्ञापन
Assurance received regarding the resolution of issues within 15 days.
भाकियू धन सिंह कोतवाल के कार्यकर्ता ज्ञापन देने से पहले धरना देते हुए। (मवाना)
धरनारत भाकियू धनसिंह कोतवाल के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन दिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। भारतीय किसान यूनियन (धनसिंह कोतवाल) के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को तहसील प्रांगण में धरना दिया। कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर किसानों व क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के त्वरित निस्तारण की मांग की। एसडीएम द्वारा 15 दिन में समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन देने पर धरना समाप्त कर दिया।
वक्ताओं ने मांग उठाई कि गन्ना किसानों की बढ़ती लागत को देखते हुए गन्ने का भाव 6 से 7 रुपये प्रति किलो तय किया जाए और बकाया गन्ना भुगतान पर ब्याज का जल्द भुगतान कराया जाए। इसके अतिरिक्त मवाना-मखदूमपुर मार्ग का चौड़ीकरण, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टर, दवा व पर्याप्त स्टाफ उपलब्ध कराने की पुरजोर मांग की गई।
विज्ञापन

किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि 15 दिनों में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो संगठन उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष अनमोल भड़ाना, युवा जिलाध्यक्ष राहुल गुर्जर, शौकीन गुर्जर, शिवसैनी, रजत पंवार, अरमान, अंकित चावड़ा, जयवीर समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। एसडीएम संतोष कुमार सिंह द्वारा 15 दिन में समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन देने पर धरना समाप्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed