{"_id":"5e2b5ada8ebc3e4b5e216c7b","slug":"assualt-on-youth-mawana-news-mrt465605972","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र को हमलाकर घायल किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र को हमलाकर घायल किया
विज्ञापन
पीड़ित फरमान।
- फोटो : MAWANA
मवाना। गांव मीठेपुर लावड़ निवासी फरमान पर पांच युवकों ने हॉकी एवं बेल्ट से हमला कर दिया। पुलिस ने घायल को सीएचसी भेज दिया है।
गांव मीठेपुर लावड़ निवासी फरमान पुत्र मोहम्मद नईम ने कहा कि वह मवाना में प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना की ट्रेनिंग के लिए प्रतिदिन आता है। वह 24 जनवरी को घर जाने के लिए स्टैंड पर बस का इंतजार कर रहा था। अपराह्न करीब 2.15 बजे नामजद आरोपी चार अज्ञात युवकों को लेकर आया तथा उससे गालीगलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपियों ने एक राय होकर बेल्ट एवं हॉकी से हमला कर दिया। जिसमें उसका सिर फट गया। शोर सुनकर आए लोगों ने बमुश्किल उसे बचाया। पुलिस ने घायल को इलाज के लिए सीएचसी भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।
गन्ना मूल्य भुगतान शीघ्र करेंगे
मवाना। किसान सभा का प्रतिनिधिमंडल मवाना शुगर मिल के गन्ना उप प्रबंधक वीरेंद्र सिंह से मिला तथा गन्ना भुगतान की मांग की। जिस पर उन्होंने बताया कि 14 नवंबर तक का भुगतान शीघ्र ही किया जाएगा।
किसान सभा का एक प्रतिनिधिमंडल मवाना शुगर मिल पहुंचा। गन्ना महाप्रबंधक प्रमोद बालियान के नहीं मिलने पर प्रतिनिधिमंडल गन्ना उपप्रबंधक वीरेंद्र सिंह से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने मिल अधिकारी से गन्ना भुगतान के संबंध में वार्ता की। मंडलीय सचिव कामरेड जितेंद्रपाल सिंह ने बताया कि गन्ना उप प्रबंधक ने उनको 14 नवंबर तक का गन्ना भुगतान शीघ्र किसानों के खाते में भेजने का आश्वासन दिया है। प्रतिनिधिमंडल कामरेड जितेंद्रपाल सिंह, मनोज धामा, रामवीर सिंह, बिल्लू आदि थे।