फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   assualt on student

हमलाकर छात्र को घायल किया

Thu, 15 Aug 2019 01:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Aug 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
assualt on student
घायल छात्र शिवम। - फोटो : MAWANA
मवाना। ग्राम ततीना निवासी छात्र शिवम चौहान को बाइक सवार तीन युवकों ने तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया। शोर सुनकर लोगों का आता देख हमलावर बाइक छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने घायल छात्र को सीएचसी भेजा। वहीं, हमलावरों की बाइक कब्जे में ले ली है।
विज्ञापन

गांव ततीना निवासी छात्र शिवम चौहान ने बताया कि वह बुधवार को पूर्वाह्न करीब 11.30 बजे अपने स्कूल कृष्णा विद्या केंद्र से लौट रहा था। वह एएस इंटर कॉलेज के समीप पहुंचा तो स्पेलंडर बाइक सवार चार युवकों ने उसे रास्ते में रोक लिया। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने गालीगलौज कर चाकू एवं तमंचों की बट से हमला करके घायल कर दिया। लोगों को आता देख हमलावर बाइक छोड़कर फरार हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया तथा हमलावर द्वारा छोड़ी गई बाइक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। पीड़ित ने दो युवकों के खिलाफ तहरीर दी है। वहीं, कार्यवाहक थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह का कहना है कि जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed