फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Assembly elections 2022: BJP opened names for first phase of seats, Amit Agarwal from Meerut Cantt, Sunil Bharala from the city

भाजपा ने खोले पत्ते: मेरठ कैंट से अमित अग्रवाल, शहर से सुनील भराला पर खेला दांव, इन चार सीटों पर मौजूदा विधायक ही होंगे मैदान में

Fri, 14 Jan 2022 12:36 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 14 Jan 2022 12:36 AM IST
सार

हस्तिनापुर सरधना, दक्षिण किठौर में मौजूदा विधायकों पर ही भरोसा जताया है जबकि सिवालखास में जितेंद्र सतवई की जगह मनिंदरपाल सिंह प्रत्याशी घोषित हो सकते हैं।

विज्ञापन
Assembly elections 2022: BJP opened  names for first phase of seats, Amit Agarwal from Meerut Cantt, Sunil Bharala from the city
संगीत सोम, सोमेंद्र तोमर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा संसदीय बोर्ड की गुरुवार को दिल्ली में हुई बैठक में पहले चरण की सीटों लिए के प्रत्याशी फाइनल  हो गए हैं। कैंट सीट से पूर्व विधायक अमित अग्रवाल और। शहर सीट से उत्तर प्रदेश  श्रम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष पंडित सुनील भराला प्रत्याशी हो सकते हैं। दक्षिण, हस्तिनापुर, सरधना और किठौर विधानसभा सीट पर भाजपा मौजूदा विधायकों को ही लड़ाएगी। सिवालखास विधायक जितेंद्र सतवाई की जगह मनिंदरपाल के नाम पर मुहर लगने की सूचना है। शुक्रवार को भाजपा सभी प्रत्याशियों की अधिकारिक घोषणा कर सकती है। 

विज्ञापन


मेरठ में सभी सात विधानसभा सीटों के लिए भाजपा ने प्रत्याशियों के नाम तय कर लिए हैं। कैंट विधानसभा सीट पर पार्टी में सर्वाधिक दावेदार थे। लगातार चार बार से विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल की आयु 80 वर्ष से अधिक होने के कारण ये तय माना जा रहा था कि यहां कोई अन्य प्रत्याशी होगा। इस सीट से से दो बार विधायक रहे अमित अग्रवाल का नाम लगभग फाइनल हो गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : यूपी चुनाव 2022 : बागपत से रालोद-सपा ने अहमद हमीद को उतारा, बड़ौत व छपरौली पर फंस रहा पेंच, जल्द घोषित होंगे प्रत्याशी

विज्ञापन
विज्ञापन

शहर सीट पर सपा के रफीक अंसारी ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेई को 2017  में चुनाव हराया था। अबकी बार डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेई ने पार्टी नेतृत्व से चुनाव नहीं लड़ने की इच्छा जताई थी। इसके बाद यहां पर दो नामों पर अंतिम दौर में मंथन हुआ। संसदीय बोर्ड की बैठक में शहर सीट से  उत्तर प्रदेश  श्रम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष पंडित सुनील भराला के नाम पर सहमति लगभग तय हो गई है।

हस्तिनापुर से सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री दिनेश खटीक का नाम पहले से ही तय हो चुका था। सरधना से विधायक संगीत सोम, दक्षिण से विधायक सोमेंद्र तोमर और किठौर से विधायक सत्यवीर त्यागी के नाम पर शुक्रवार को संसदीय बोर्ड ने लगभग मुहर लगा दी है। पार्टी जिले में वैश्य, ब्राह्मण, जाट, गुर्जर, त्यागी, अनुसूचित जाति एवं ठाकुर वर्ग को टिकट देकर सोशल इंजीनियरिंग साधने की कोशिश में है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed