फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Assembly Election 2022: Chief Minister Yogi Adityanath reached Meerut for the election campaign and will also inspect the medical college

मेरठ दौरा: पहले मेडिकल कॉलेज में निरीक्षण, फिर कंकरखेड़ा में रोड शो, अब हस्तिनापुर पहुंचे सीएम योगी

Fri, 28 Jan 2022 02:46 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 28 Jan 2022 02:46 PM IST
सार

चुनाव प्रचार के लिए मुख्यमंत्री योगी आज मेरठ पहुंचे हैं। सीएम योगी ने पहले मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया और इसके बाद भाजपा प्रत्याशी के लिए कंकरखेड़ा में घर-घर वोट मांगें। इसके बाद सीएम योगी हस्तिनापुर पहुंचे।

विज्ञापन
Assembly Election 2022: Chief Minister Yogi Adityanath reached Meerut for the election campaign and will also inspect the medical college
सीएम योगी आदित्यनाथ का काफिला। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज यानी शुक्रवार को मेरठ दौरे पर हैं। सीएम योगी का हेलीकॉप्टर पहले सिविल लाइन पहुंचा और इसके बाद सीएम मेडिकल कॉलेज पहंचे। सीएम योगी ने यहां पर मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि भारत का कोविड प्रबंधन पूरे देश में सराहा गया। वहीं मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करने के बाद सीएम योगी कंकरखेड़ा में पहुंचे। यहां पर महिलाओं और बच्चों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान भाजपा के समर्थन में खूब जयकारे लगे।

विज्ञापन


वहीं कंकरखेड़ा में सीएम योगी के रोड शो में भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान पैर रखने तक की भी जगह नहीं थी। सीएम योगी को देखने के लिए युवा दौड़ते रहे। रोड शो के दौरान सीएम योगी कुछ नहीं बोले। एक गली में जनसंपर्क करने के बाद हस्तिनापुर पहुंच गए हैं। सीएम योगी यहां पांच ब्लॉक से आए पांच सौ कार्यकर्ताओं और प्रबुद्धजनों के साथ संवाद कर रहे हैं।

विज्ञापन

सीएम ने किया मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक का निरीक्षण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार डेढ़ बजे मेडिकल मेरठ पहुंचे। यहां सीएम योगी ने सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक का कंट्रोल रूम देखा। इसके बाद मुख्यमंत्री ने कोविड प्रबंधन का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि तीसरी लहर खतरनाक नहीं है। कोरोना से सतर्क और सावधान रहने की जरूरत है। अस्पतालों में सभी सुविधाएं उपलब्ध कराईं जाएं। हर जनपद में ऑक्सीजन की उपलब्धता है। वैक्सीनेशन से कोरोना कमजोर हुआ है। कोरोना पर स्वदेशी वैक्सीन प्रभावी है। उन्होंने कहा 31 जनवरी तक सभी लोगों को पहली डोज लगा दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम योगी ने कहा कि ऑक्सीजन प्लांट भी लगाए गए। सभी क्रियाशील निगरानी समितियां बेहतर काम कर रहीं है। बुजुर्ग, बच्चे और बीमार लोग अनावश्यक बाहर न निकलें, जो लोग भी घर से बाहर निकले वो मास्क जरूर लगाएं। जिन्होंने वैक्सीन नहीं ली वो जरूर लगवाएं। जीवन और जीविका बचाने के लिए हम प्रतिबद्ध है। आपदा के समय सरकार सहयोग कर रही है। करीब पांच मिनट तक कंट्रोल रूम में रहे। इसके बाद मीडिया से मुखातिब हुए।

सीएम योगी ने कहा श्रमिकों को उनके घरों तक पहुंचाने की व्यवस्था हमने की। भारत सरकार की तरफ से सभी कार्य किए गए। भारत सरकार के सहयोग से हम ऑक्सीजन में आत्मनिर्भर बने। 551 ऑक्सीजन प्लांट लगाए। मेरठ जनपद में 29 प्लांट लगाए गए, जिसमें 28 क्रियाशील है। वैक्सीन का कार्यक्रम बहुत प्रभावी रहा। पूरे देश में 160 करोड़ वैक्सीन की डोज दी गई है। यहां 41 लाख से अधिक वैक्सीन दी गई है।

टीकाकरण से कमजोर हुई तीसरी लहर : सीएम योगी

उन्होंने कहा देश में भाजपा की वैक्सीन बताकर प्रचार किया गया, लेकिन हमारे प्रयास सफल हुए। वैक्सीन बहुत प्रभावशाली रही। सिर्फ एक प्रतिशत तक लोग तीसरी लहर में अस्पताल में आए हैं। सीएम योगी ने कहा जीवन और जीविका को बचाने के लिए फ्री में राशन दिए गए। प्रदेश में 15 करोड़ लोग फ्री में राशन ले रहे हैं। 31 जनवरी तक हम प्रदेश में 100 प्रतिशत वैक्सीन की पहली डोज लगवा देंगे। एक डोज ही 75 प्रतिशत तक बचा देती है। दूसरी डोज लेने वालों को सुरक्षा कवच मिल गया है। वर्तमान में केवल नाइट कर्फ्यू है। बहुत जल्द स्कूल-कॉलेज खुलेंगे। सीएम योगी ने कहा कि जो लोग अभी भी वैक्सीन नहीं ले रहे, उनमें जागरुकता बढ़ाएं।

बता दें कि मेडिकल कॉलेज के बाद सीएम योगी कंकरखेड़ा के मंगलपुरी और रामनगर में पहुंचे। सीएम योगी यहां भाजपा प्रत्याशी अमित अग्रवाल के पक्ष में घर-घर जनसंपर्क कर वोट मांग रहे हैं। इसके बाद हस्तिनापुर दौरे के लिए रवाना हो जाएंगे। 

महिलाओं और बच्चों ने किया सीएम योगी का भव्य स्वागत

वहीं रामनगर कॉलोनी में एक किलोमीटर तक कार्यकर्ताओं, महिलाओं और बच्चों ने योगी आदित्यनाथ का स्वागत किया। वहीं मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर आंबेडकर द्वार को गुब्बारों से सजाया गया है। सीएम योगी के भव्य स्वागत के लिए भारी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे हैं।

यह भी पढ़ें: यूपी चुनाव 2022: अमित शाह ने सुनी जाटों के मन की बात, खुलकर सामने आया आरक्षण और भारत रत्न का मुद्दा

मुख्यमंत्री की सुरक्षा में कड़ा पहरा, स्पेशल कमांडो ने संभाला मोर्चा 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने पूरा खाका तैयार कर लिया। गुरुवार रात में पुलिस के साथ एनएसजी कमांडो ने मोर्चा संभाल लिया है। सीएम का शुक्रवार को कंकरखेड़ा व हस्तिनापुर में आने का कार्यक्रम निर्धारित हो गया है। मुख्यमंत्री की सुरक्षा मद्देनजर पुलिस फोर्स लगा दिया गया है। पुलिस की स्पेशल टीम एसएसपी प्रभाकर चौधरी के साथ मुख्यमंत्री के साथ साथ रहेंगी। हालांकि रात में एनएसजी कमांडो ने भी मेरठ में कमान संभाल ली है। सुरक्षा मद्देनजर कई जगहों पर रात में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। वहीं देर रात तक पुलिस फोर्स मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा प्लान बनाते रहे। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि कार्यक्रम के मद्देनजर फोर्स लगाया गया है।
 

डीएम-एसएसपी ने देखीं तैयारियां 

सीएम योगी आदित्यनाथ के दौरे को देखते हुए डीएम और एसएसपी ने जंबूद्वीप पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। यहां लोक निर्माण विभाग ने हैलीपेड दुरुस्त किया। प्राचीन दिगंबर जैन बड़े मंदिर की अयोध्यापुरी पंडाल धर्मशाला में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, लगभग 500 भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे जिसमें बूथ अध्यक्ष, प्रबुद्धजन, मंडल अध्यक्ष, वह मंडल की कार्यकारिणी के पदाधिकारी शामिल होंगे।

सीएम दौरे को लेकर भारी पुलिस बल तैनात

आज दोपहर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हेलीकॉप्टर से जैनधर्म के पावन तीर्थ क्षेत्र जंबूद्वीप में बने हेलीपैड पर उतरेंगे, जहां से वह नजदीक में ही बनाए गए अयोध्यापुरी पंडाल में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे।

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर शासन-प्रशासन के अधिकारियों ने सभी तैयारियों को पूर्ण कर लिया है। सुरक्षा व्यवस्थाओं को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। कार्यक्रम स्थल के दोनों और बैरिकेडिंग की गई है।

यह भी पढ़ें: खौफनाक मंजर देख कांप गई लोगों की रूह: हादसे में दो दोस्तों की मौत, एक की मार्च में होनी थी शादी, दूसरा था परिवार का इकलौता चिराग

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे की सूचना से सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री जिले की पांच ब्लॉक से पांच सौ कार्यकर्ताओं और प्रबुद्धजनों के साथ संवाद करेंगे। भाजपा के जिला कार्यकारिणी द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं को चिन्हित कर सूची बनाई गई है, जो मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में भाग लेंगे।

उधर, जंबूद्वीप प्रबंधन ने ऐतिहासिक नगरी में पहली बार मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली है। बताया जा रहा है कि जंबूद्वीप के हेलीपैड पर मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर उतरेगा, जहां से वह जैन धर्म की सर्वोच्च साध्वी ज्ञानमती से मुलाकात कर ऐतिहासिक नगरी के कई मुद्दों पर विशेष बातचीत करेंगे। इसके बाद कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed