फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: Tragic death of two friends due to truck collision in Kharkhoda

खौफनाक मंजर देख कांप गई लोगों की रूह: हादसे में दो दोस्तों की मौत, एक की मार्च में होनी थी शादी, दूसरा था परिवार का इकलौता चिराग

Fri, 28 Jan 2022 10:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Fri, 28 Jan 2022 10:46 AM IST
सार

मेरठ में एक दर्दनाक हादसा हुआ। इस हादसे में परिवार के इकलौते बेटे सहित दो युवकों की मौत हो गई। दूसरे युवक की मार्च में शादी होनी थी। वहीं हादसा इतना भयावह था कि जिसने भी देखा उसकी रूह कांप गई।

विज्ञापन
Meerut News: Tragic death of two friends due to truck collision in Kharkhoda
हादसे में दो दोस्तों की मौत। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ-बुलंदशहर राष्ट्रीय राजमार्ग 334 पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। दोनों यहां बने अवैध कट से बाइक मोड़कर पेट्रोल पंप पर जा रहे थे। वहीं आरोपी चालक ट्रक छोड़कर भाग गया।

विज्ञापन


खरखौदा के बवनपुरा गांव निवासी उदयवीर के तीन बेटे हैं। दूसरे नंबर का बेटा मोनी बीमार चल रहा है। गुरुवार को उसके परिजन इलाज के लिए रुड़की ले जा रहे थे। एक बाइक पर मोनी का छोटा भाई दीपक (25) पड़ोस के ही अपने दोस्त कपिल (27) पुत्र रमेश चंद और दूसरी बाइक पर मोनी व अन्य युवक सवार थे। दीपक की बाइक राष्ट्रीय राजमार्ग मेरठ बुलंदशहर 334 पर गांव धनौटा के सामने पहुंची। वहां बने अवैध कट से डिवाइडर पार कर दूसरी तरफ पेट्रोल पंप पर जाने के लिए जैसे ही उसने बाइक मोड़ी, पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक ने दोनों को कुचल दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने दोनों युवकों के मोबाइल व कागजात के आधार पर परिवार वालों को सूचित किया। थाने पर दोनों के परिजन पहुंचे और ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP Chunav 2022: सहारनपुर में घर-घर वोट मांगेंगे अमित शाह, माता शाकुंभरी देवी के पहली बार करेंगे दर्शन

ट्रक के आगे के हिस्से में फंस गई बाइक
टक्कर के बाद बाइक ट्रक के आगे के हिस्से में फंस गई। दोनों युवकों के ऊपर से ट्रक के पहिये चढ़ते हुए निकल गए। दोनों के शरीर के अवशेष दूर तक फैल गए। हादसा देखने वालों की रूह कांप गई।
कपिल इकलौता चिराग था, दीपक की मार्च में शादी होनी थी।

कपिल परिवार का इकलौता चिराग था। तीन साल पहले ही उसकी शादी हुई थी। उसके एक वर्ष की बेटी व दूसरी पांच दिन की बेटी है। परिवार की आर्थिक स्थिति भी अच्छी नहीं है। कपिल मजदूरी करता था, जिससे उसके परिवार का पेट पलता था। वहीं दीपक की मार्च में शादी होनी थी।

यह भी पढ़ें: UP Election 2022: निशाने पर अखिलेश, सीएम योगी बोले- गुंडागर्दी और माफियागर्दी से त्रस्त यूपी आज खुले में ले रहा सांस

अवैध कट ले रहा जान
राष्ट्रीय राजमार्ग पर खरखौदा थाना क्षेत्र में बिजौली व धनौटा में गांव के सामने दो अवैध कट ग्रामीणों ने बनाए हुए हैं। यह दोनों अवैध कट लोगों की जान ले रहे हैं। जिम्मेदार लोगों ने कई बार शिकायत एनएचआई से की। लोगों का कहना है कि बिजौली गांव के कट के सामने तीन महीने में चार लोगों की जान जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed