फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Assembly Election 2022: 19 people have nomination including many big leaders in Meerut

चुनाव में खूब मचेगा घमासान: कई सीटों पर कांटे का मुकाबला, दिग्गज नेताओं ने नामांकन कर ठोकी ताल, जानें जिले का हाल

Fri, 21 Jan 2022 12:49 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 21 Jan 2022 12:49 AM IST
सार

यूपी चुनाव में इस बार भी खूब घमासान मचेगा। मेरठ में कई सीटों पर कांटे का मुकाबला रहेगा। वहीं गुरुवार को कई दिग्गज नेताओं समेत 19 प्रत्याशियों ने नामांकन कर दिया है। 

विज्ञापन
Assembly Election 2022: 19 people have nomination including many big leaders in Meerut
मेरठ में हाजी गुलाम मोहम्मद ने नामांकन किया। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में पहले चरण के 10 फरवरी को होने वाले मतदान के लिए गुरुवार को 19 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए। इनमें भाजपा से कैंट प्रत्याशी अमित अग्रवाल, किठौर से सत्यवीर त्यागी, दक्षिण से सोमेंद्र तोमर ने नामांकन किए। वहीं, बसपा से सरधना सीट से प्रत्याशी संजीव धामा, दक्षिण प्रत्याशी दिलशाद अली, किठौर से कुशल पाल मावी और सपा-रालोद गठबंधन से गुलाम मोहम्मद ने पर्चा भरा। सबसे अच्छी पार्टी के अफजाल ने मेरठ शहर और दक्षिण से नामांकन किया है। अभी तक 38 नामांकन दाखिल हो चुके हैं। इनमें सबसे अधिक आठ नामांकन सिवालखास सीट पर आए हैं। शुक्रवार को नामांकन का अंतिम दिन है। 

विज्ञापन


अभी तक नामांकन करने वाले प्रत्याशी
शहर विधानसभा सीट
भाजपा -कमलदत्त शर्मा, आप -कपिल शर्मा, सबसे अच्छी पार्टी -अफजाल, निर्दलीय -अशोक

कैंट विधानसभा सीट
भाजपा - अमित अग्रवाल, बसपा -अमित शर्मा, अपनी जनता पार्टी -उपेंद्र कुमार, राष्ट्रीय समाज पक्ष -राकेश प्रजापति, न्याय पार्टी -पवन कुमार

दक्षिण विधानसभा सीट
भाजपा -सोमेंद्र तोमर, बसपा -दिलशाद अली, सबसे अच्छी पार्टी -अफजाल, सर्वजन लोक शक्ति पार्टी -मुकेश, आप -ओमदत्त, निर्दलीय -संदीप चौधरी

यह भी पढ़ें: चुनावी घमासान: चंद्रशेखर ने मेरठ की हॉट सीट पर खेला बड़ा दांव, चर्चित भूपेंद्र बाफर को बनाया प्रत्याशी, जानें क्यों है बदनाम

विज्ञापन

सरधना विधानसभा सीट
बसपा - संजीव धामा, आप -संजय, सपा -रालोद गठबंधन -अतुल प्रधान, निर्दलीय -दयाचंद

सिवालखास विधानसभा सीट
भाजपा -मनिंदरपाल सिंह, सपा-रालोद गठबंधन -गुलाम मौहम्मद, आप-कुलदीप, ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक -अमित जानी, एआईएमआईएम -रफात, बसपा-नन्हे खां, बसपा -नजाकत अली, निर्दलीय -सुभाष

हस्तिनापुर विधानसभा सीट
भाजपा -दिनेश खटीक, सपा-रालोद गठबंधन -योगेश वर्मा, बसपा -संजीव कुमार, भारतीय वीर दल -ममता

यह भी पढ़ें: यूपी: पुलिस ने चिकित्सकों को सड़क पर गिराकर पीटा, डीएम से मिले डॉक्टर, दी ये बड़ी चेतावनी

किठौर विधानसभा सीट
भाजपा -सत्यवीर त्यागी, बसपा -कुशल पाल मावी, एआईएमआईएम -तसलीम अहमद, कांग्रेस -बबीता, सपा-रालोद गठबंधन -शाहिद मंजूर, भारतीय जनता दल -राजेश गिरी, निर्दलीय -पवन शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed