फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   assault on villager

हत्या आरोपी के पैरोकार पर जानलेवा हमला

Sat, 27 Jul 2019 02:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2019 02:21 AM IST
विज्ञापन
assault on villager
हत्या आरोपी के पैरोकार पर जानलेवा हमला
विज्ञापन

खोड़दयालपुर के प्रधान अर्जुन की हत्या में आरोपी पाली गांव निवासी राजेंद्र पहलवान जेल में है बंद
राजेंद्र पहलवान के मुकदमे में पैरोकारी कर रहा है पाली का सुशील
मवाना। थाना क्षेत्र के गांव पाली निवासी ग्रामीण पर बाइक पर सवार होकर आए पांच लोगों ने फायर झोंक दिया। जिसमें वह बाल-बाल बचा। इस पर हमलावरों ने उसे चाकू से हमला कर घायल कर दिया। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।

ग्राम खोड़दयालपुर के ग्राम प्रधान पर अर्जुन की गोली मारकर एक वर्ष पूर्व हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में ग्राम पाली निवासी राजेंद्र पहलवान को गिरफ्तार किया था। सुशील पुत्र भूलेराम हत्या आरोपी राजेंद्र पहलवान के केस में पैरोकारी कर रहा है। वह शुक्रवार को अपने खेत पर काम कर रहा था। इसी दौरान दो बाइक पर सवार होकर पांच बदमाश वहां पहुंचे। उन्होंने सुशील पर तमंचे से फायर झोंक दिया। जिसमें वह बाल-बाल बच गया। इस पर बदमाशों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। वह गर्दन एवं हाथ में चाकू लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे देखकर आसपास के खेतों में काम रहे ग्रामीण उस ओर दौडे़। उन्होंने एक बदमाश को दबोच लिया जबकि अन्य फरार हो गए। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचने पर बदमाश को उसे सौंप दिया तथा घायल सुशील को हस्तिनापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। इस बाबत सुशील के ताऊ सौदान सिंह ने थाने में तहरीर दी है। वहीं, थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। वहीं, अन्य आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed