फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Aslam murder accused Subhan and Shadan sent to jail

असलम हत्याकांड के आरोपी सुबहान व शादान भेजे जेल

Mon, 11 Aug 2025 02:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Aslam murder accused Subhan and Shadan sent to jail
मेरठ। लिसाड़ीगेट क्षेत्र के मजीदनगर में शनिवार सुबह असलम (35) की सरेराह सिर में गोली मारकर एलानिया हत्या करने के आरोपी सुबहान और शादान का चालान कर रविवार काे पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पैतृक संपत्ति के विवाद में की गई हत्या की वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। करीब छह घंटे बाद ही पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। हथियार बरामद कराने को ले जाते समय आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में दोनों आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गए थे।
विज्ञापन

असलम शादियों में बावर्ची का काम करता था। पत्नी फरीदा और बेटी जैनब (4) व आयशा (6) के साथ मजीदनगर में रह रहा था। वह सात भाइयों में चौथे नंबर पर था। भाई दिलशाद और शहंशाह से उसका पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। मुकदमा कोर्ट में विचाराधीन है। आरोप है कि भाइयों ने असलम को जान से मारने की धमकी दी थी। शनिवार सुबह स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम की रिहर्सल के लिए बेटी जैनब और आयशा को स्कूल में छोड़कर असलम घर लौट रहा था।
विज्ञापन

घर से 500 मीटर पहले बाइक पर आए भतीजे सुबहान ने अपने दोस्त शादान निवासी मकबरा डिग्गी थाना रेलवे रोड के साथ मिलकर असलम को रोककर मारपीट की। सुबहान और शादान ने पिस्टल व तमंचा निकाल लिया। असलम किसी को फोन मिलाते हुए वहां से निकलने लगा। तभी सुबहान ने पीछे से उसके सिर से पिस्टल सटाकर गोली मार दी थी। आरोपी हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाते हुए बाइक पर भाग निकले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब छह घंटे बाद ही दोनों आरोपियों को पुलिस ने कांच के पुल से गिरफ्तार कर लिया था। दोनों आरोपियों को घटना में इस्तेमाल किए गए हथियार की बरामदगी के लिए पुलिस डंपिंग यार्ड के पास रिंग रोड पर लेकर पहुंची थी। यहां झाड़ी में छिपाई पिस्टल और तमंचे उठाकर दोनों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी थी। जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली पैर में लगने से दोनों आरोपी घायल हो गए थे। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। असलम के दूसरे भतीजे साहिल ने सुबहान और शादान के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सीओ कोतवाली अंतरिक्ष जैन ने बताया कि उपचार के बाद रविवार को दोनों आरोपियों का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed