{"_id":"6a5f62ff1c9689d31c063e75","slug":"ashadh-ashtanhika-mahotsav-began-with-the-flag-hoisting-ceremony-meerut-news-c-228-1-mwn1001-105173-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: ध्वजारोहण के साथ शुरू हुआ आषाढ़ अष्टान्हिका महोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: ध्वजारोहण के साथ शुरू हुआ आषाढ़ अष्टान्हिका महोत्सव
विज्ञापन
प्राचीन दिगंबर जैन बड़े मंदिर में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु स्रोत मंदिर
- धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार ध्वजारोहण व अनुष्ठान संपन्न कराए
संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। कस्बे के श्री दिगंबर जैन प्राचीन बड़ा मंदिर में आषाढ़ अष्टान्हिका महोत्सव के अवसर पर मंगलवार को श्री पंचमेरू नंदीश्वर जिनालय में श्री 1008 नंदीश्वरद्वीप महामंडल विधान का विधिवत शुभारंभ हुआ। शुभारंभ मूलनायक भगवान शांतिनाथ की मुख्य वेदी पर जलाभिषेक के साथ हुआ। धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार ध्वजारोहण एवं विभिन्न अनुष्ठान संपन्न कराए गए।
विधान कराने का सौभाग्य सुषमा जैन, आशीष जैन, मनीष जैन एवं उनके परिवार को प्राप्त हुआ। ध्वजारोहण मनोज जैन परिवार ने किया। विधान संयोजक विजय कुमार जैन ने सभी विधानकर्ताओं का मंगल तिलक, माला, मुकुट एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान किया।
अनुष्ठान के दौरान सकलीकरण, मंडल शुद्धि, मंगल कलश स्थापना, अष्टप्रातिहार्य एवं अष्टमंगल द्रव्यों की स्थापना पूर्ण विधि-विधान से की गई। भगवान शांतिनाथ की प्रतिमा को स्वर्णमयी नंदीश्वर जिनालय में विराजमान कर सामूहिक जलाभिषेक कराया गया। शांतिधारा सुषमा जैन, आशीष जैन, मनीष जैन, अनूपम जैन एवं मुकेश जैन ने की।
विज्ञापन
मुनि भाव भूषण महाराज ने नंदीश्वरद्वीप महामंडल विधान की महिमा का वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। श्रद्धालुओं ने विधान में सहभागिता कर धर्मलाभ प्राप्त किया। तीर्थ क्षेत्र कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि यह विधान 29 जुलाई तक प्रतिदिन चलेगा। जिसमें विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों, प्रवचनों एवं पूजन कार्यक्रम होंगे। शाम को धर्मसभा, शास्त्र प्रवचन, भगवान की आरती एवं भजन-संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्राध्यक्ष जीवेंद्र कुमार जैन, महामंत्री मुकेश जैन, कोषाध्यक्ष राजेंद्र कुमार जैन सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।