फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   asha jyoti kendra team takeover the infant

नवजात को ले गई आशा ज्योति केंद्र की टीम

Mon, 29 Jul 2019 02:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
asha jyoti kendra team takeover the infant
कांशीराम कालोनी से नवजात को ले जाती टीम। - फोटो : KITHOR
काजीपुर स्थित गुर्जर चौक पर शनिवार को सड़क किनारे कूडे़ के ढेर पर पड़ी मिली थी नवजात
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
खरखौदा। काजीपुर स्थित गुर्जर चौक पर सड़क किनारे शनिवार तड़के एक नवजात को कुत्ते नोंचने का प्रयास कर रहे थे। उधर, से गुजर रहा कांशीराम कॉलोनी निवासी एक युवक उसे अपने घर ले गया। इसकी जानकारी पाकर पहुंची बाल कल्याण समिति के सदस्यों ने नवजात को युवक से लेने का प्रयास किया परंतु उसने इनकार कर दिया था। रविवार को आशा ज्योति केंद्र एवं बाल कल्याण समिति की टीम पुलिस बल के साथ पहुंची तथा नवजात को अपने साथ ले गई। उन्होंने उसे अस्पताल में भर्ती करा दिया है।

कांशीराम कॉलोनी निवासी सालिम पुत्र नूर मोहम्मद अपनी मां आयशा के साथ लोहियानगर स्थित मंडी से सब्जी खरीदने जा रहा था। वे दोनों काजीपुर स्थित गुर्जर चौक के समीप पहुंचे तो सड़क किनारे कूड़े के ढेर पर एक नवजात पड़ी मिली। उसे कुत्ते नोंचने का प्रयास कर रहे थे। सालिम नवजात को उठाकर अपने साथ घर ले गया तथा उपचार कराया। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। उधर, कांशीराम कॉलोनी में रह रहे हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं को जानकारी मिली तो वे सालिम के घर पहुंच गए थे। उन्होंने बताया कि सालिम के पहले ही कई बच्चे हैं। वह नवजात की जिम्मेदारी कैसे उठा पाएगा। हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाल कल्याण समिति को जानकारी दी थी। जिस पर बाल कल्याण समिति की टीम शाम को बच्ची को लेने सालिम के घर पहुंची तो उसने इनकार कर दिया था। इस पर टीम ने बच्ची के रेसक्यू के लिए पुलिस सुरक्षा की मांग की। इस पर जिला बाल संरक्षण अधिकारी दीपिका भटनागर, महिला दरोगा लतेश वर्मा, आशा ज्योति केंद्र व चाइल्ड लाइन की टीम पुलिस बल के साथ रविवार को सालिम के घर पहुंचीं। वहां सालिम के परिजनों ने कई अन्य लोगों के साथ मिलकर टीम को घेर लिया। इस दौरान टीम ने उन्हें गोद लेने की प्रक्रिया से अवगत कराया। इस पर सालिम के परिजनों ने नवजात को टीम के सुपुर्द कर दिया। नवजात के शरीर पर चोट के निशान होने के कारण उसे अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed