फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   As the water level of Ganga decreased, the Tehsildar arrived on the complaint of encroachment on government land.

Meerut News: नियम विरूद्ध नलकूप का तार लगाने से मना करने पर संविदा लाइनमैन को गोली मारी

Mon, 08 Dec 2025 03:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 03:03 AM IST
विज्ञापन
As the water level of Ganga decreased, the Tehsildar arrived on the complaint of encroachment on government land.
सरधना। गांव छुर में लाईनमैन को गोली मारने की घटना के बाद सीएचसी में जांच करती पुलिस। संवाद
सरधना/मेरठ। छुर गांव में रविवार दोपहर नियम विरूद्ध नलकूप का तार लगाने से मना करने पर कुछ लोगों से संविदा लाइनमैन राकेश (42) का विवाद हो गया। इसी विवाद में एक युवक ने उन्हें गोली मारकर घायल कर दिया गया। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग गए। पुलिस ने घायल को सीएचसी सरधना में भर्ती कराया। गंभीर हालत को देखते हुए यहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। इस ममले में पुलिस ने आरोपी अंकुश और उसके पिता प्रदीप के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

अलीपुर गांव निवासी राकेश पिछले पांच वर्षों से छुर बिजलीघर में संविदा लाइनमैन के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह रविवार दोपहर करीब एक बजे छुर गांव गए थे। गांव के किसान प्रदीप ने उनसे अपने नलकूप पर नियम विरुद्ध बिजली का तार लगाने का दबाव बनाया। राकेश का कहना है कि एक पोल से हटाकर दूसरे पोल से तार लगाना नियम विरूद्ध है। इसलिए राकेश ने तार लगाने से मना कर दिया। इस पर प्रदीप के बेटे अंकुश ने गुस्से में आकर उन पर दो गोलियां चलाईं। एक गोली राकेश के बाएं हाथ और दूसरी कूल्हे में लगी। बताया गया है कि नलकूप का तार लगाने से मना करने पर एक दिन पहले भी फोन पर लाइनमैन की आरोपी पक्ष से कहासुनी हुई थी। सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि आरोपी की तलाश के लिए दो टीमें लगाई गई हैं और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। फिलहाल आरोपी फरार है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन

----
जेई से बात करने के लिए कहा तो भड़क गया आरोपी
प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि जांच में सामने आया है कि आरोपी कई दिन से लाइनमैन राकेश पर उनके नलकूप का तार दूसरे पोल पर लगाने का दबाव बना रहे थे। रविवार को राकेश ने उन्हें जेई से बात करने की सलाह दी। इसी बात पर अंकुश भड़क गया और उसने गोली मारकर राकेश को घायल कर दिया। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाल जानने नहीं पहुंचे अधिकारी
राकेश के परिजनों का कहना है कि घटना के बाद भी विद्युत विभाग के किसी अधिकारी ने घायल के हालचाल तक नहीं पूछा। आरोप है कि करीब एक घंटे तक सीएचसी में भर्ती रहने के दौरान जेई, एसडीओ और एक्सईएन में से कोई भी अस्पताल नहीं पहुंचा। विभागीय अधिकारियों के इस रवैये से अन्य कर्मियों में भी रोष है। ग्रामीणों ने हमलावरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और लाइनमैन की सुरक्षा की मांग की है।

सरधना। गांव छुर में लाईनमैन को गोली मारने की घटना के बाद सीएचसी में जांच करती पुलिस। संवाद

सरधना। गांव छुर में लाईनमैन को गोली मारने की घटना के बाद सीएचसी में जांच करती पुलिस। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed