फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   As soon as the city became one-way, the traffic system collapsed...traffic jam for the whole day

शहर में वनवे होते ही यातायात व्यस्था धड़ाम...पूरे दिन लगा जाम

Sat, 12 Jul 2025 01:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jul 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
As soon as the city became one-way, the traffic system collapsed...traffic jam for the whole day
मेरठ..कंवलजीत..बेरकेटिंग के कारन रेलवे रोड चौराहे से मेट्रो प्लाजा तक लगा जाम......संवाद - फोटो : बारामदे का टूटा पिलर व क्षतिग्रस्त तख्त।
मेरठ। श्रावण मास शुरू होते ही कांवड़ यात्रा के लिए हाईवे सहित मुख्य मार्गों पर वनवे के कारण पहले ही दिन यातायात व्यवस्था धड़ाम हो गई। हाईवे सहित अन्य मार्गों पर पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रही। शुक्रवार देर रात भी जाम के हालात बने रहे। सड़कों पर बैरिकेडिंग लगाकर शहर में भी वनवे होने के कारण यह हालात सामने आए। अधिकतर स्थानों पर एक-दो घंटे के अंतराल पर बार-बार जाम लगता रहा।
विज्ञापन

दरअसल, दिल्ली-हरिद्वार नेशनल हाईवे के अलावा शहर से होकर काफी संख्या में शिवभक्त गुजरते हैं। पुलिस प्रशासन ने दिल्ली की ओर जाने वाले मार्ग को कांवड़ियों के लिए सुरक्षित कर दिया है। शहर में दिल्ली रोड पर मोदीपुरम से लेकर परतापुर तक पुलिस ने मार्ग पर पूरी तरह से बैरिकेडिंग कराई है। इस मार्ग के करीब 90 प्रतिशत कट और क्रॉसिंग को बल्लियां लगाकर बंद कर दिया गया है। ऐसे में मार्ग वनवे होने से राहगीरों को काफी दूर कर घूमकर जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

अभी से ये हाल तो आगे क्या होगा...
कांवड़ यात्रा के पहले ही दिन शुक्रवार को ऐसे हालात रहे तो आगे क्या होगा। केसरगंज तिराहे से लेकर फुटबॉल चौराहे तक जाम की स्थिति रही। फुटबॉल चौराहे से लेकर दिल्ली रोड के शॉप्रिक्स मॉल तक जाम लग गया। करीब तीन किलोमीटर लंबे जाम में सैकड़ों वाहन फंसे रहे। शाम के समय करीब एक घंटे तक दिल्ली रोड पर जाम के कारण वाहन रेंगते रहे। इसके के अलावा शहर में टीपीनगर, हापुड अडडे, गढ़ रोड, बागपत रोड, भूमिया पुल रोड, रोडवेज के सामने पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
- 17 जुलाई से एनएच-58 पर सभी वाहनों का संचालन भी बंद हो जाएगा
मेरठ। अब 23 जुलाई तक कांवड़ यात्रा नहर पटरी मार्ग (चौधरी चरण सिंह कांवड़ मार्ग), एनएच-58 तथा दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे (गाजियाबाद से मेरठ दिशा में) पर भारी वाहन पूर्णतः प्रतिबंंधित रहेंगे। इसके अलावा 23 जुलाई तक एनएच-34 मीरापुर (मुजफ्फरनगर) से गंगा बैराज (बिजनौर) मार्ग पर भी भारी वाहन नहीं चलेंगे।
एडीजी भानु भास्कर ने बताया कि 14 जुलाई से हल्के और मध्यम वाहनों का डायवर्जन लागू होगा। 14 जुलाई रात से 16 जुलाई रात तक हल्के और मध्यम वाहन (मेरठ-मुजफ्फरनगर-हरिद्वार की दिशा में) एनएच-58 की बांयी लेन पर टू-वे (आने-जाने की दिशा) में चलेंगे, जबकि इस मार्ग की दाहिनी लेन हरिद्वार से आने वाले कांवड़ियों के लिए आरक्षित रहेगी। 17 जुलाई से 24 जुलाई तक एनएच 58 पर हरिद्वार-मुजफ्फरनगर-मेरठ की दिशा में हल्के और मध्यम वाहन नहीं चलेंगे। उन्होंने बताया कि 18 जुलाई की रात 12 बजे से 24 जुलाई की रात 12 बजे तक एनएच-58 मेरठ से हरिद्वार की ओर तथा गाजियाबाद से मेरठ की ओर सभी प्रकार का यातायात प्रतिबंधित होगा।

-------------
आवश्यक वस्तुओं के वाहन चलेंगे
मेरठ। एसएसपी डॉ विपिन ताडा ने बताया कि एमरजेंसी सेवाओं और आवश्यक वस्तुओं के वाहनों पर पाबंदी नहीं रहेंगी। पेट्रोल, डीजल, गैस सिलिंडर, फल सब्जी, शासकीय वाहनों पर पाबंदी नहीं रहेगी। आवश्यक वस्तुओं के वाहनों को एक निर्धारित अवधि में निकाला जाएगा।
--------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed