फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   As soon as facilities increased in Nehru Park, crowd started gathering

नेहरू पार्क में सुविधा बढ़ते ही लगने लगी भीड़

Sun, 03 Aug 2025 07:20 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 07:20 PM IST
विज्ञापन
As soon as facilities increased in Nehru Park, crowd started gathering
मौसम सुहाना होने पर नेहरू पार्क में लगी भीड़ स्रोत संवाद
हस्तिनापुर। कस्बे के नेहरू पार्क में नगर पंचायत द्वारा जैसे ही सुविधाएं बढ़ाने के लिए कार्य किया गया, वैसे ही यहां पर कस्बे के लोगों की भीड़ लगने लगी। कस्बे के लोग सुबह-शाम अधिकतर समय नेहरू पार्क में ही बिता रहे हैं।
विज्ञापन

6 फरवरी, 1949 को पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने चंडीगढ़ के साथ ही हस्तिनापुर की भी आधारशिला रखी थी। जिस स्थान पर यह आधारशिला मौजूद है उसे स्थान का नाम नेहरू पार्क रखा गया। आज यह पार्क नगर पंचायत के अधीन है। पिछले दो वर्षों से नगर पंचायत चेयरपर्सन सुधा खटीक में नेहरू पार्क को मॉडल पार्क बनाने का निर्णय लिया जिसमें करीब एक वर्ष से लगातार इसको भव्य बनाने के लिए कार्य किया जा रहा है। यहां पर लाखों रुपये का बजट खर्च किया गया है। इसमें मुख्य द्वार पर बना सेल्फी प्वाइंट कस्बे के लोगों के साथ-साथ पर्यटक सैलानियों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है।
विज्ञापन

वहीं, पार्क में बच्चों के लिए झूला और लोगों के व्यायाम के लिए ओपन जिम की व्यवस्था की गई है। चेयरपर्सन सुधा खटीक ने एक कर्मी की यहां पर विशेष तैनाती की है। जो पार्क की देखदेख और इसकी भव्यता के लिए कार्य कर रहा है। योग करने के लिए पार्क में योग ट्रैक बनाया गया है, जिसमें कस्बे के लोग बड़ी संख्या में पहुंचते हैं। वहीं शाम को टहलने के लिए यह एक विशेष स्थान बन रहा है। यहां पर कस्बे के लोगों की सुरक्षा के लिए भी विशेष इंतजाम किए गए हैं। हाल ही में नगर पंचायत द्वारा तीज महोत्सव पर यहां पर भव्य कार्यक्रम आयोजित कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बनाएंगे मॉडल पार्क
यह स्थान हस्तिनापुर की एक प्राचीन पहचान है और इस पार्क को मॉडल पार्क के रूप में विकसित किया जा रहा है। नगर पंचायत की ओर से कई प्रोजेक्ट भी पार्क के लिए तैयार किए जा रहे हैं, जिससे यह और भी भव्य बगेगा। -सुधा खटीक, चेयरपर्सन, नगर पंचायत, हस्तिनापुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed