फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Aryan Khan Drugs case: person who took selfie with Aryan Khan is being Wanted from Meerut, the accused is lodged in Pune jail

ड्रग्स केस : आर्यन खान के साथ सेल्फी लेने वाले का मेरठ से कनेक्शन आया सामने, पुणे की जेल में बंद है आरोपी

Tue, 09 Nov 2021 11:31 AM IST
Dimple Sirohi अश्वनी जौहरी, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अश्वनी जौहरी, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 09 Nov 2021 11:31 AM IST
सार

बहुचर्चित ड्रग्स मामले में एनसीबी ने आर्यन खान को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी से थाने की हवालात तक एक शख्स आर्यन खान के साथ दिखा था। इस शख्स का मेरठ से कनेक्शन सामने आया है। यह आरोपी पुणे की जेल में बंद हैं।

विज्ञापन
Aryan Khan Drugs case: person who took selfie with Aryan Khan is being Wanted from Meerut, the accused is lodged in Pune jail
aaryan khan - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के साथ पुलिस की कस्टडी में सेल्फी लेने वाले किरन गोस्वामी उर्फ किरन गोसावी का मेरठी कनेक्शन सामने आया है। 45 लाख रुपये की ठगी के मामले में आरोपी मेरठ से वांछित चल रहा था। आर्यन खान के ड्रग्स प्रकरण के बाद आरोपी सुर्खियों में आया तो पुलिस भी हरकत में आई। आरोपी महाराष्ट्र की पुणे जेल में निरुद्ध है। उसे बी-वारंट पर लाने के लिए मेरठ पुलिस ने तैयारी कर दी है। 
विज्ञापन


बहुचर्चित ड्रग्स मामले में एनसीबी ने आर्यन खान को गिरफ्तार किया था। मुंबई में गिरफ्तारी से थाने की हवालात तक एक शख्स आर्यन खान के साथ दिखा था। उसे कभी एनसीबी कर्मचारी तो कभी भाजपा कार्यकर्ता बताकर राजनीति चलती रही।
विज्ञापन


महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नवाब मलिक ने आर्यन की गिरफ्तारी के दौरान इस शख्स के साथ सेल्फी वायरल होने के बाद एनसीबी डायरेक्टर समीर वानखेड़े पर सवाल उठाए थे। बाद में एनसीबी ने जांच की और इस शख्स से कोई भी संबंध न होना बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

किरन गोसावी मूलरूप से गौतमबुद्धनगर के पोडियम 30 ऐवन्यू 14 टावर डी गौर सिटी-2 का निवासी है। किरन गोसावी के खिलाफ मेरठ के सिविल लाइन थाने में ठगी का मुकदमा है। आरोपी लोगों को विदेश भेजने के नाम पर कई राज्यों में ठगी करता था। मुजफ्फरनगर निवासी रहबर रजा और उसके भाई से दस लाख रुपये की ठगी हो चुकी है। इसके अलावा कंपनी की फ्रेंचाइजी देने की बात कहकर मेरठ में किरन गोसावी कई लोगों से धोखाधड़ी कर चुका है।
 
आर्यन के साथ फोटो वायरल होने पर खुली पोल 
आर्यन के साथ किरन गोसावी का फोटो वायरल होने पर ठगी के शिकार हुए रहबर रजा सप्ताह पहले सिविल लाइन थाने में पहुंच गए। रजा ने बताया कि 26 फरवरी 2020 को उन्होंने धोखाधड़ी का मुकदमा सिविल लाइन थाने में कराया था। पीड़ित ने कहा कि आरोपी डेढ़ साल से मेरठ से वांछित है और वह खुलेआम आर्यन के साथ मुंबई में सेल्फी लेता दिख रहा है। इसकी जानकारी लगते ही सिविल लाइन पुलिस ने किरन गोसावी की तलाश की तो पता चला कि वह पुणे जेल में बंद है। 

किरन गोसावी को बी-वारंट पर मेरठ पुलिस लाएगी 
एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना कि किरन गोसावी को पुलिस बी-वारंट पर मेरठ लाएगी। आरोपी के बारे में जानकारी जुटाई गई है, जिसमें पता चला कि वह शातिर है और पहले भी लोगों को विदेश भेजने के नाम पर ठगी कर चुका है। ठगी के मामले में वह पुणे की जेल में बंद है। मेरठ पुलिस की एक टीम पुणे भेजी गई थी। बी-वारंट मंजूर होने पर आरोपी से गहनता से पूछताछ होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed