फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Artisans ran away with diamonds and jewelery worth crores

UP: जिन पर जताया भरोसा, वे ही ले उड़े करोड़ों के हीरे-जेवरात, व्यापारी के उड़े होश

Fri, 30 Sep 2022 06:11 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Fri, 30 Sep 2022 06:11 PM IST
सार

जिन पर विश्वास किया वे ही दगा दे गए। शोरूम से करोड़ों रुपये के हीरे व सोने-चांदी के जेवरात लेकर कारीगर फरार हो गए हैं। पीड़ित व्यापारी ने कार्रवाई की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
Artisans ran away with diamonds and jewelery worth crores
जेवर

विस्तार

मेरठ में नील की गली में शोरूम में काम करने वाले दो कारीगर करोड़ों रुपये कीमत के हीरे व सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने देहली गेट थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस के जरिए उनकी लोकेशन निकाल रही है।

विज्ञापन


पूर्वा महावीर नगर निवासी शफीकुल का नील की गली में हल्दर नाम से ज्वैलरी शोरूम हैं। उन्होंने बताया कि करीब डेढ़ साल पहले कोलकाता निवासी चिरंजीत और देबाशीष निवासी डुबरीभेरी किरचा हुगली पश्चिम बंगाल को काम पर रखा था। बुधवार को जेवर बनाने के लिए उनको काफी सोना दिया था। बाजार के अन्य व्यापारियों का भी उनके पास सोना था। कुछ के जेवर भी थे। देर शाम से उनका कहीं पता नहीं चल रहा है।
विज्ञापन


बुधवार रात दोनों ने वाट्सएप के जरिये बात कर किसी रिश्तेदार के यहां जाने की बात कही थी। गुरुवार को लौटने को कहा था, लेकिन आए नहीं। सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया ने बताया कि चिरंजीत और देवाशीष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश की जा रही है। वहीं व्यापारी के बेटे शाहिद ने आरोपियों को पकड़वाने पर उचित इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Deepak Murder Case : एक ऐसी वारदात, जिसने छुड़ा दिए अफसरों के पसीने, नहीं मिला कटा हुआ सिर, तलाश जारी

नहीं कराया गया सत्यापन
सराफ ने दो कारीगरों को नौकरी पर रख लिया, लेकिन उनका सत्यापन नहीं कराया। देहली गेट थाना प्रभारी का कहना है कि सराफ ने दोनों का ही सत्यापन नहीं कराया था। फरार आरोपियों के बारे में बाजार के अन्य कर्मचारियों से जानकारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें: आखिर कौन है हाजी इकबाल: परचून की दुकान से अकूत संपत्ति तक का सफर, ये राज जानकर उड़ जाएंगे होश

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed