फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Deepak Murder Case : एक ऐसी वारदात, जिसने छुड़ा दिए अफसरों के पसीने, नहीं मिला कटा हुआ सिर, तलाश जारी

Fri, 30 Sep 2022 05:28 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 30 Sep 2022 05:28 PM IST
विज्ञापन
Meerut Deepak Murder Case: police have not found head and criminals in till 90 hours
मेरठ दीपक हत्याकांड। - फोटो : amar ujala

मेरठ में दीपक त्यागी के हत्यारोपियों को पुलिस करीब 90 घंटे से खजूरी, अहमदनगर बढ़ला और आसपास के गांव में ही ढूंढ रही है। सीसीटीवी कैमरे, प्रेम-संबंध और दोस्तों की कुंडली खंगाली जा रही है। कातिल की गिरफ्तारी और कटा हुआ सिर बरामद न होने से पीड़ित परिवार में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।



उधर, हिंदू संगठन और किसान नेताओं ने कातिलों की 48 घंटे में गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। वहीं गुरुवार को एसएसपी ने भी हिरासत में लिए लोगों से घंटों पूछताछ की थी। 

Meerut Deepak Murder Case: police have not found head and criminals in till 90 hours
मृतक दीपक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

परीक्षितगढ़ के खजूरी गांव निवासी धीरेंद्र त्यागी उर्फ भगतजी के बेटे दीपक त्यागी के हत्यारों का सुराग नहीं लगा है। दीपक की अंतिम लोकेशन खजूरी के जाटव मोहल्ले में बताई गई। पास के गांव अहमदनगर बढ़ला में एक युवती से उसके प्रेम संबंध बताए गए। उक्त युवती ने बताया कि तीन माह से दीपक से बोलचाल बंद थी। खजूरी और अहमदनगर बढ़ला के 20 लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस तीन दिन से पूछताछ कर रही है। पुलिस का दावा है कि दोनों गांव में ही कातिल छुपा हो सकता है। 

Meerut Deepak Murder Case: police have not found head and criminals in till 90 hours
मृतक दीपक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

एसपी देहात केशव कुमार का कहना है कि दीपक का दोनों गांव के कई लोगों से विवाद हुआ है। सभी संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर ली गई है। लेकिन कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस जिस बिंदु पर काम करती है, वह कुछ दूर चलकर बंद हो जाता है। दीपक का कटा हुआ सिर ढूंढना भी पुलिस के सामने चुनौती बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut Deepak Murder Case: police have not found head and criminals in till 90 hours
दीपक हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

नंगला गांव पहुंची पुलिस 
भावनपुर के गांव नंगला में भी पुलिस ने कई लोगों से पूछताछ की। पुलिस का दावा है कि दीपक के मोबाइल की सीडीआर में कई महिलाओं के नंबर मिले हैं। उक्त महिलाओं से भी पूछताछ की गई। सर्विलांस, एसओजी और थाना पुलिस कातिलों का पता लगाने में लगी हैं।

विज्ञापन
Meerut Deepak Murder Case: police have not found head and criminals in till 90 hours
जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

दीपक के कपड़े भी बदले गए
धीरेंद्र त्यागी ने बताया कि बेटे ने घर से जाने से पहले पीले रंग की शर्ट और जींस पहनी थी। हत्या से पहले उसके कपड़े बदले गए हैं। इस बिंदु पर भी पुलिस गहनता से जांच कर रही है। दीपक के हाथ में लंगूर ने काट लिया था। उसको 52 टांके आए थे। उसी चोट से शव की पहचान की गई। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed