फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आखिर कौन है हाजी इकबाल: परचून की दुकान से अकूत संपत्ति तक का सफर, ये राज जानकर उड़ जाएंगे होश

Fri, 30 Sep 2022 04:27 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 30 Sep 2022 04:27 PM IST
विज्ञापन
Who is Haji Iqbal Know these big secrets about Former MLC
पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल - फोटो : अमर उजाला

परचून की दुकान से सफर शुरू करने वाला हाजी इकबाल करोड़ों की संपत्ति के मालिक हो गया। लेकिन जब उसकी पोल खुलनी शुरू हुई तो मुश्किलें बढ़ती चली गईं। हाजी इकबाल के खिलाफ कई थानों में दर्ज मताम मामलों में कार्रवाई शुरू हुई तो पूरे शहर में हड़कंप मच गया।



बता दें कि पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल की कई सौ करोड़ रुपये की संपत्ति को जब्त किया जा चुका है। हाजी इकबाल के खिलाफ लगातार कार्रवाई चल रही है। फिलहाल हाजी इकबाल फरार चल रहा है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

Who is Haji Iqbal Know these big secrets about Former MLC
खनन माफिया हाजी इकबाल के खिलाफ बड़ी कार्रवाई। - फोटो : amar ujala

बताया गया परचून की दुकान चलाने के दौरान हाजी इकबाल ने मधुमक्खी के छत्ते तोड़कर शहद बोतलो में भरकर बेचने का काम भी किया। उसके बाद जंगलों से चोरी से कटवाकर खैर तस्करी का धंधा किया।

Who is Haji Iqbal Know these big secrets about Former MLC
हाजी इकबाल - फोटो : amar ujala

इसके बाद खनन का कार्य शुरू किया और फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। अपने साझीदारों को धीरे-धीरे अलग करते हुए सारा खनन का कार्य अपने हाथ में ले लिया। हाजी इकबाल ने खनन का मोटा कारोबार शुरू कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Who is Haji Iqbal Know these big secrets about Former MLC
हाजी इकबाल की संपत्ति जब्त। - फोटो : amar ujala

बताया गया कि शुरू से ही बीएसपी में रहकर मायावती का नजदीकी रहा और इस बात का फायदा उठाता रहा। वहीं सपा कार्यकाल में भी खनन का कारोबार इकबाल के पास ही रहा। इस दौरान उसने अकूत संपत्ति कमाई। 

विज्ञापन
Who is Haji Iqbal Know these big secrets about Former MLC
हाजी इकबाल की कोठी पर ताला लगा मिला। - फोटो : amar ujala

इसके बाद हाजी इकबाल ने सहारनपुर सहित कई जिलों में संपत्तियां खरीदीं। वहीं मिर्जापुर के पास लोगों से औने-पौने दाम में कई हजार बीघे जमीन खरीदकर ग्लोकल यूनिवर्सिटी बनाई। बसपा शासनकाल में चीनी मिले खरीदने के बाद मामला चर्चा में आया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed