फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Article 370 end: Kashmiri Pandit Kiran spoke now can go to kashmir with rightfully

अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद कश्मीरी पंडितों में जगी आस, किरण बोली- अब हक से जा सकेंगे कश्मीर

Wed, 07 Aug 2019 01:00 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Wed, 07 Aug 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
Article 370 end: Kashmiri Pandit Kiran spoke now can go to kashmir with rightfully
कश्मीर - फोटो : PTI

जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाए जाने से कश्मीरी पंडितों को राहत मिली है। उन्हें उम्मीद जगी है कि अब वे हक से कश्मीर जा सकेंगे। वहीं बागपत की किरण मट्टू कहती हैं कि केंद्र सरकार के इस फैसले से बड़ी राहत मिली है। उन्होंने कहा कि अब पूरे हक के साथ कश्मीर में जा सकते हैं।

विज्ञापन


बता दें कि किरण मट्टू एक कश्मीरी परिवार से हैं। वह अब बागपत जिले में खेकड़ा थाना क्षेत्र के जैन एकेडमी सीनियर सेकेंड्री स्कूल की प्रधानाचार्य हैं। किरण मट्टू ने केंद्र सरकार के फैसले का स्वागत किया है। किरण कहती हैं कि कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाना सरकार का ऐतिहासिक निर्णय है, जिसको लेने का हौसला मोदी सरकार ने दिखाया है। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि उनका परिवार श्रीनगर के बारामूला में रहता था। डरावना माहौल और घर खाली न करने पर मौत की धमकियों के बीच परिवार रह रहा था। कत्लेआम की कई घटनाओं के चलते हम लोग 1990 में अपना घर जमीन सबकुछ छोड़कर आने को मजबूर हुए। किरण मट्टू ने विश्वास जताया कि केन्द्र की मोदी सरकार के ऐतिहासिक कदम से कश्मीर में रह रहे लोगों व बेघर परिवारों को राहत मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed