फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   arrest in attempt to murder

साजिश के तहत जानलेवा हमले के दो आरोपी गिरफ्तार

Tue, 23 Jul 2019 02:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
arrest in attempt to murder
सरूरपुर। रोहटा थाने के भदौड़ा गांव में दो दिन पूर्व दिव्यांग पर हुए जानलेवा हमले में पुलिस ने सोमवार को दो बदमाशों को जेल भेज दिया। पुलिस ने पिस्टल व दो कारतूस बरामद करने का दावा किया है।
विज्ञापन

गांव भदौड़ा निवासी नवीन पुत्र कृष्णपाल ने आरोप लगाया था कि वह शनिवार रात अपने घर के बाहर बैठा था। इसी बीच एक बाइक पर सवार होकर के आए तीन हमलावरों ने उस पर गोलियां बरसा दीं। जिससे वह घायल हो गया था। पुलिस ने उसे आनंद अस्पताल मेरठ में भर्ती कराया था। नवीन ने अपने भाई के साले अजय व ससुर राजेन्द्र निवासी कस्बा करनावल थाना सरूरपुर सहित एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा कायम कराया था। पुलिस उसी दिन दोनों नामजद को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही थी। उधर, घायल के बार-बार बयान बदलने पर पुलिस को घटना संदिग्ध प्रतीत हुई। आखिरकार नवीन के मोबाइल पर अंतिम काल करने वाले गांव भदौड़ा निवासी हनी पुत्र राजपाल से पूछताछ की। उसने पूरे मामले का खुलासा कर दिया। हनी ने पुलिस को बताया कि नवीन ने अपने भाई के ससुराल वालों को फंसाने के लिए साजिशन हमला कराया है। उसके भाई पोपिन्द्र का उसकी पत्नी रुचि से दो साल से भरण पोषण का मुकदमा चल रहा है। कोर्ट ने रुचि को भरण पोषण भत्ता देने का आदेश पोपिन्द्र को दिया। हालांकि वह भरण पोषण भत्ता नहीं देना चाहता था। इसलिये उसके भाई नवीन ने अपने ऊपर हमला कराकर भाई के ससुराल वालों को फंसाने की योजना बनाई ताकि वे मुकदमा वापस ले। नवीन का भाई पोपिन्द्र जिला सीतापुर में प्राइमरी स्कूल में टीचर है। नवीन ने गांव के हनी पुत्र राजपाल को एक लाख रुपये में हमला कराने का ठेका दे दिया। हनी ने अपने दो सथियों इस्तियाक उर्फ लंबू पुत्र यामीन व नौशाद पुत्र मुल्ले निवासी दमगढ़ी से 50 हजार रुपये में गोली मारना तय कर लिया था। पचास हजार रुपये हनी ने अपने पास रख लिये। पुलिस ने गांव पुलिस ने हनी एवं नौशाद को गिरफ्तार कर पूछताछ की। इसके बाद सोमवार को जेल भेज दिया। वहीं घायल नवीन को भी केस में मुल्जिम बनाते हुए कस्टडी में ले लिया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी धनवीर सिंह का कहना है कि एक शूटर इस्तियाक उर्फ लंबू निवासी गांव दमगढ़ी अभी फरार है। उसकी तलाश जारी है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। इसके अन्य को साजिश रचने का आरोपी बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed