फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Arrange drinking water, cleanliness and electrical wires on Kanwar routes: Commissioner

कांवड़ मार्गों पर पेयजल, सफाई व विद्युत तारों को करें व्यवस्थित: कमिश्नर

Sat, 21 Jun 2025 02:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jun 2025 02:51 AM IST
विज्ञापन
Arrange drinking water, cleanliness and electrical wires on Kanwar routes: Commissioner
मेरठ। कांवड़ यात्रा की तैयारी में प्रशासन जुट गया है। शुक्रवार को कमिश्नर हृषिकेश भास्कर यशोद ने आयुक्त सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक करके कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा बैठक की। इसमें सिंचाई विभाग, विद्युत विभाग, परिवहन, एनएचएआई, स्वास्थ्य, जल निगम, मंडी आदि विभागों को तेजी से तैयारी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांवड़ मार्गों पर विशेषकर साफ-सफाई की जाए। शौचालयों की सफाई तथा हैंडपंप चालू कराए जाएं। शिवभक्तों को मच्छरों से बचाने के लिए एंटी लार्वा और फॉगिंग की विशेष व्यवस्था की जाए। कांवड़ मार्ग पर जहां कहीं नहर और रजबहों में स्नान करने का स्थान हो, वहां सिंचाई विभाग घाटों की बैरिकेडिंग कराकर चेतावनी बोर्ड लगाए। मौके पर गोताखोर भी तैनात किए जाएं। कांवड़ मार्ग से बिजली के तार क्रॉस हो रहे हों तो उनकी ऊंचाई के संबंध में बोर्ड लगाए जाएं। उन्होंने कहा कि बिजली के खंभों में करंट उतरने से कोई दुर्घटना न हो, इसके लिए सभी बिजली के खंभों पर पाॅलिथीन लगाई जाए। ट्रांसफार्मर को जाली से बंद किया जाए। उन्होंने कहा कि कांवड यात्रा के दौरान लगातार विद्युत आपूर्ति की जाए। कांवड़ शिविरों में बिजली कनेक्शन के इंतजाम किए जाएं। कमिश्नर ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान सभी अस्पतालों में बेड आरक्षित किए जाएं। एम्बुलेंस भी उपलब्ध रहे। मार्ग पर सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। इस अवसर पर अपर आयुक्त अमित कुमार, संयुक्त विकास आयुक्त बलिराम सहित अन्य मंडलीय अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed