{"_id":"587bcddb4f1c1b700defe48b","slug":"army-day-par-jaabaaj","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्मी डे पर जवानों ने तिरंगे की शान के लिए मर मिटने की खाई कसम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर्मी डे पर जवानों ने तिरंगे की शान के लिए मर मिटने की खाई कसम
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Updated Mon, 16 Jan 2017 12:27 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आर्मी डे पर जवान जोश और उल्लास में नजर आए। देश की रक्षा और सुरक्षा की शपथ ली। तिरंगे की शान के लिए मर मिटने की कसम खाई। अधिकारियों ने अब तक हुए सभी युद्धों के बारे में बताया। देश के लिए शहीद होने वाले जांबाजों की वीरता और शौर्य के किस्से सुनाकर जवानों में जोश भरा गया। एक स्वर में भारत माता के जयकारे लगाए गए। चार्जिंग रैम डिविजन ने प्रेरणा स्थल पर शहीदों को सलामी दी गई।
विज्ञापन
चार्जिंग रैम डिविजन के जीओसी मेजर जनरल एस केंपाराज ने प्रेरणा स्थल पर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। रविवार सुबह श्रृद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सेना के अधिकारी और जवान मौजूद रहे। आर्मी डे पर सेना के कार्यालयों और दूसरे स्थलों पर एक-दूसरे को बधाई दी गई। कई जगह पर कार्यक्रम हुए। कुछ कार्यक्रमों मे सेवानिवृत्त अधिकारियों ने भी हिस्सा लिया।
विज्ञापन
सेना जानकारी समारोह आज से
चार्जिंग रैम डिविजन द्वारा आयोजित सेना जानकारी समारोह का उद्घाटन सोमवार को कुलवंत सिंह स्टेडियम में होगा। सुबह 11 बजे गुब्बारे उड़ाकर समारोह का आगाज किया जाएगा। शाम साढ़े चार बजे तक कार्यक्रम चलेगा। दो दिवसीय कार्यक्रम में सेना हथियारों की प्रदर्शनी लगाएगी। यह आकर्षण का केंद्र रहेगी। आर्टलिरी तोप, टैंक, ट्रैक, अन्य हथियारों की प्रदर्शनी लगाई गई है। अब तक लड़ चुकी सेना की लड़ाई की जानकारी देने के अलावा विभिन्न रेजीमेंट के साहस का परिचय दिया जाएगा। ऑडियो और विडियो के माध्यम से भी जानकारी देने के लिए अलग स्टॉल लगाए गए हैं। सिग्नल कोर कैसे काम करते है, यह भी जानकारी दी जाएगी। प्रदर्शनी में दुश्मन के जब्त किए गए हथियार भी रखे हैं। लोगों ने स्टेडियम आना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
स्कूल और कॉलेज से आएंगे बच्चे
समारोह में स्कूल और कॉलेजों के पांच हजार छात्र-छात्राओं के आने की संभावना है। शिक्षाविदें को भी बुलाया गया है। कॉलेजों से शिक्षक भी आएंगे। शहर से लोग भी प्रदर्शनी देखने आएंगे। सेना कई कार्यक्रम करेगी। इंडियन आर्मी मूवी दिखाई जाएगी। डॉग शो होगा। पाइप बैंड डिस्पले, भंगरा, गटका और खुखरी डांस होगा।
जवानों को याद किया
मेरठ। सेना दिवस के मौके पर ऊंचा सद्दीकनगर में इदरीसी समाज वेलफेयर सोसाइटी की बैठक हुई। इसमें शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए हाजी ताहिर ने बताया कि भारत की तरफ जिसने भी नजर उठाई जवानों ने उन्हें मुंह तोड़ जवाब दिया। संचालन अजीमुद्दीन ने किया। मुस्तकीम, हाफिज उमर, शकील, जमील अहमद मौजूद रहे।