फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   armsless decoites attack in the house

हथियारबंद बदमाशों का घर में धावा

Mon, 16 Dec 2019 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
armsless decoites attack in the house
सरधना। नगर की लोकप्रिय रोड पर रविवार देररात हथियारबंद बदमाशों ने घर पर धावा बोल दिया। बदमाश नगदी और तीन पशु लूटकर ले गए। पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

नगर निवासी रियाजू पुत्र छोटू का घर और घेर एक साथ ही हैं। पीड़ित के मुताबिक उसके पशु घेर में बंधे थे। देररात चार बदमाश घर में दीवार फांदकर अंदर आ गए। जिस पर परिवार के सदस्य जग गए। बदमाशों ने सभी को हथियारों के बल पर सभी को बंधक बनाकर कमरे में बंद कर दिया। बदमाशों ने कमरे से हजारों की नकदी व घेर में बंधे तीन पशु लूट लिए और फरार हो गए। किसी तरह बंधनमुक्त होकर पीड़ित ने पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर पुलिस पहुंच गई और मामले की जानकारी ली। पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जानकारी हो कि कुछ दिन पूर्व बदमाशों ने एक डेयरी में डकैती की घटना को अंजाम दिया था। जिसमें बदमाश आधा दर्जन से अधिक पशुओं को लेकर गए थे। जिसमें पुलिस आरोपियों से दूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed