{"_id":"6a956d8ff9c286196a04e13b","slug":"applications-for-the-missed-bed-practical-exam-to-begin-on-september-1-meerut-news-c-72-1-mct1014-158588-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: बीएड की छूटी प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए एक सितंबर से आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: बीएड की छूटी प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए एक सितंबर से आवेदन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- 10 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन का मौका, 15 से 17 के बीच होगी परीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। सीसीएसयू ने बीएड पाठ्यक्रम की छूटी हुई प्रयोगात्मक एवं मौखिक परीक्षाओं में शामिल होने के लिए विद्यार्थियों को अंतिम अवसर दिया है। विवि की ओर से जारी निर्देश के अनुसार, बीएड सत्र 2023-25, 2024-26 और प्रथम वर्ष सत्र 2025-27 में प्रवेश लेने वाले ऐसे विद्यार्थी, जिनकी प्रयोगात्मक या मौखिक परीक्षा किसी कारण से छूट गई है और वे कालबाधित श्रेणी में नहीं आते हैं, वे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन एक सितंबर सुबह 10 बजे से 10 सितंबर शाम चार बजे तक किए जा सकेंगे। विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय के ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन करना होगा। छूटी हुई प्रयोगात्मक/मौखिक परीक्षा के लिए निर्धारित शुल्क 1500 रुपये प्रतिवर्ष है। आवेदन में परेशानी होने पर विद्यार्थी हेल्पलाइन नंबर 807791145 और 7078132884 पर संपर्क कर सकते हैं।
विश्वविद्यालय के अनुसार, बीएड पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं एनसीटीई के निर्धारित नियमों के तहत संचालित होती हैं। इसलिए सत्र 2023-25 से पहले प्रवेश लेने वाले विद्यार्थी कालबाधित होने के कारण परीक्षा में शामिल नहीं हो सकेंगे। ऐसे विद्यार्थी आवेदन करने या परीक्षा में शामिल होने पर भी परिणाम निरस्त होने के लिए स्वयं जिम्मेदार होंगे। परीक्षा केंद्रों की सूचना विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अलग से जारी की जाएगी। छूटी हुई प्रयोगात्मक एवं मौखिक परीक्षाएं 15 से 17 सितंबर के बीच आयोजित होंगी। विद्यार्थियों को आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी विश्वविद्यालय में जमा नहीं करनी है, बल्कि उसे संबंधित वर्ष की स्वप्रमाणित अंकतालिका या प्रवेश पत्र की प्रति के साथ अपने पास सुरक्षित रखना होगा। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय सीमा के बाद कोई आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। यह इस परीक्षा के लिए अंतिम अवसर है।