फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Appeal to SSP for non-recovery of student

Meerut News: छात्रा की बरामदगी न होने पर एसएसपी से गुहार

Sun, 20 Sep 2026 10:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 10:18 PM IST
विज्ञापन
Appeal to SSP for non-recovery of student
फलावदा। थाना क्षेत्र के गांव दांदूपुर निवासी व्यक्ति ने एसएसपी को शिकायत पत्र देकर 17 सितंबर की रात अगवा की गई 15 वर्षीय नाबालिग स्कूली छात्रा पायल की बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है। छात्रा के पिता ने पुलिस पर जांच में शिथिलता बरतने का आरोप लगाते हुए अनहोनी की आशंका जताई है।
विज्ञापन

गांव दांदूपुर निवासी विकास कुमार उपाध्याय ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनकी 15 वर्षीय बेटी पायल आदर्श कन्या इंटर कॉलेज गांव नैडू में कक्षा 10वीं छात्रा है। 17 सितंबर की रात गांव से प्रिंस ने उसका अपहरण कर लिया। इस संबंध में प्रिंस पोसवाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। पीड़ित पिता का आरोप है कि पुलिस ने न तो आरोपी प्रिंस को गिरफ्तार किया और न ही बेटी को तलाश किया। परिजनों ने आशंका जताई कि आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर पुत्री की हत्या कर सकता है। सीओ मवाना पंकज लवानिया का कहना है कि लड़की की तलाश की जा रही है। जल्दी तलाश लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed