अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स: ध्यान नहीं रखेंगे तो टूटकर गिर जाएंगे दांत, डॉक्टर ने दिए टिप्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला फाउंडेशन की अनूठी पहल अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत जैन गर्ल्स डिग्री कॉलेज में दंत चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। दंत चिकित्सक डॉ. आशीष धामा ने छात्राओं को दांतों की बीमारियां से बचाव की जानकारी दी। स्वस्थ दांत रखने के लिए बेहतर खानपान और बरती जाने वाली सावधानियों के विषय में बताया। डॉ. जगपाल तेवतिया ने कहा कि योग और व्यायाम को दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।
बागपत जनपद में शुक्रवार को शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि कॉलेज अध्यक्ष नरेश कुमार जैन, प्रबंधक राहुल जैन, डॉ. जगपाल सिंह तेवतिया और डॉ. आशीष धामा ने किया। डॉ. आशीष धामा ने छात्राओं के दांतों का चेकअप किया। उन्होंने छात्राओं से आह्वान किया कि दांतों की समस्या को कभी अनदेखा नहीं करना चाहिए। दांत में दर्द, मसूड़ों से खून आना, जाड़ की समस्या या कीड़े लगने जैसी समस्याओं को आमतौर पर घरेलू उपचार के माध्यम से लोग ठीक करने की कोशिश करते हैं।
उन्होंने कहा कि ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए। जैसे अन्य बीमारियों में डॉक्टर के पास जाते हैं, ठीक उसी तरह दांतों की समस्या होने पर भी तुरंत डॉक्टर से परामर्श करना चाहिए। संचालन प्राचार्य डॉ. आरके जैन ने किया। शिक्षिका सविता राठौर, टीना जैन, प्रवेश, गीता, मेघा, शिवानी रानी, कनिका और किरण मौजूद रहीं।
ये दिए गए सुझाव
डॉक्टर ने बताया कि मुंह में पेंसिल रखना, रबड़ चबाना, बर्फ चबाना या रात में सोते हुए दांतों को कटकटाने से दांत कमजोर हो सकते हैं। इन आदतों को छोड़ देना चाहिए। तंबाकू या किसी भी तरह के नशे से दांतों को नुकसान पहुंचता है। दांतों की नियमित सफाई करनी चाहिए। खासकर मीठा खाने के बाद। सुबह शाम नियमित ब्रश करना चाहिए। विटामिन सी और विटामिन डी पर्याप्त मात्रा में लेना चाहिए। चिपकने वाली चीजें खाने से मसूड़ों में सड़न होने लगती है। क्रीम बिस्किट, चिप्स, जंक फूड खाने से परहेज करना चाहिए। ब्रश धीरे-धीरे करें और तीन चार माह बाद ब्रश बदल लें। छात्रा शिवानी, रीतू, अदिति, रूपल जैन, शालू, नेहा धामा, निकिता, अंकिता, अनुराधा, शालू धामा, ज्योति, वर्षा, पूजा यादव, रितु और अर्चना सैनी ने सवाल पूछे।
योग करें, व्यायाम को बनाएं दिनचर्या का हिस्सा
फिजीशियन डॉ. जगपाल तेवतिया ने छात्राओं को बेहतर जीवन शैली के विषय में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि योग और व्यायाम को दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है। वायरल, डेंगू, टाइफाइड से बचने के लिए सावधानियां बरतें।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/