फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Aparajita 100 million Smiles: students have been alerted for health and given the tipes

अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स: अच्छी पढ़ाई के लिए अच्छी सेहत जरूरी, दिए ये टिप्स

Fri, 30 Aug 2019 02:39 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 30 Aug 2019 02:39 AM IST
विज्ञापन
Aparajita 100 million Smiles: students have been alerted for health and given the tipes
अपराजिता कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला

बारिश के मौसम में बीमारियां बढ़ जाती हैं, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता से ही हम इनसे बच सकते हैं। बरसात में कैसे सेहतमंद रहें इसकी जानकारी छात्राओं को गुरुवार को इस्माइल गर्ल्स इंटर स्कूल शास्त्रीनगर में अमर उजाला अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत स्वास्थ्य शिविर में दी गई। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: श्री मुरारी लाल माहेश्वरी स्मृति वाद-विवाद प्रतियोगिता में शाश्वत अव्वल, पुरस्कार पाकर खिले चेहरे
विज्ञापन


शिविर का शुभारंभ महिला एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सपना अग्रवाल ने किया। प्रधानाचार्य डॉ. मृदुला शर्मा ने चिकित्सकों का स्वागत किया। शिविर में छात्राओं के हाइट, वेट, बीपी, आंख व दांतों की जांच की गई। डॉ. सपना ने छात्राओं से कहा कि स्वस्थ शरीर सफलता की पहली सीढ़ी है। जब सेहत अच्छी होगी तो ही अच्छी पढ़ाई कर सकते हैं। हम अपनी शिक्षा के साथ अपने स्वास्थ्य पर भी ध्यान दें और पौष्टिक चीजों का सेवन कर बीमारियों से दूर रहे। कैंप में छात्राओं ने सिर दर्द, पेट दर्द, दांतों की समस्या को बताया साथ ही बरसात के मौसम में किस तरह का भोजन करें इसकी जानकारी ली। इस दौरान कांता, इला गुप्ता, रीना शर्मा, अनुपम निधि, वंदना सिंह,  कनक शर्मा, डॉ. अवधेश बाला, अंबिका, एकता सिंघल, अर्चना भास्कर ने सहयोग दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह दिए टिप्स
. सुबह घर से खाली पेट न निकले नाश्ता अवश्य करें।
. ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं, इससे त्वचा नम रहती है, साथ ही ज्यादा पानी का सेवन आपके शरीर से गंदगी को साफ  करता है।
. भोजन को धीरे- धीरे से और अच्छे से चबाकर खाना चाहिए।
. डाइट प्लान जरूर बनाएं उसे फॉलो भी करें।
. रोज 20 से 25 मिनट व्यायाम जरूर करें। इससे रक्तसंचार नियंत्रित रहता है

बातचीत-

आंखों को दें ब्रेक
मुझे आंखों में दर्द रहता है लगातार कंप्यूटर देखने से आंखों से पानी भी आता है। डॉक्टर ने कहा कि हर 20 मिनट पर आंखों को ब्रेक दें और व्यायाम करें। -सामिया
 
सलाद, दाल का करें अधिक सेवन
मुझे भूख कम लगती है और एसिडिटी की शिकायत रहती है। आज कैंप में डॉक्टर ने बताया कि थोड़ा-थोड़ा खाती रहें। सलाद, सब्जी व दाल का अधिक सेवन करें। -शिफा चौहान 

दांतों के लिए मिला इलाज
मुझे दांतों में ठंडा-गर्म पानी लगने की शिकायत रहती है। स्कूल में ही दांतों की जांच हो गई डॉक्टर ने बताया कि सुबह व रात को टूथपेस्ट करें। गर्म पानी से कुल्ला भी करें। -हिमांशी

अंकुरित अनाज खाएं
मुझे बहुत कमजोरी रहती है। थोड़ा सा चलते ही थकावट होेने लगती है। डॉक्टर मैम ने अंकुरित अनाज, फल, सब्जी खाने की सलाह दी है उस पर अमल करूंगी। -नैना

पौष्टिक भोजन जरूरी
मेरे बाल बहुत ज्यादा झड़ते हैं, दो मुंहे भी हो रहे हैं। डॉक्टर आंटी ने पौष्टिक भोजन खाने की सलाह दी है। -इरम मलिक 

ठंडी चीजों से बचने की सलाह दी
मौसम बदलते ही मुझे जुकाम हो जाता है, आज डॉक्टर ने मौसम के अनुसार फल खाने के लिए बताया। ठंडा पानी और ठंडी चीजों से बचने की सलाह दी है। -गुलफ शा

पहली बार स्कूल में हुई हेल्थ जांच
पहली बार हमारे स्कूल में इस तरह हेल्थ चैकअप कैंप हुआ है, जिसमें हमें हेल्थ की इतनी अच्छी जानकारी मिली है। निशुल्क कैंप का लाभ मिला है। -नाहिद

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed