अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स: साहस से सफलता की ओर बढ़ रहीं बेटियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत जिला प्रशासन एवं पुलिस के बालिका सुरक्षा जागरुकता और अमर उजाला फाउंडेशन की अनूठी पहल अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत छात्राओं को सुरक्षा के साथ ही हौसले के साथ आगे बढ़कर सफलता पाने के लिए प्रेरित किया गया। कविता तिवारी की पंक्तियों ‘जिम्मेदारियों का बोझ परिवार पर पड़ा तो ऑटो, रिक्शा ट्रेन को चलाने लगी बेटियां, साहस के साथ अंतरिक्ष तक बेध डाला, सुनो वायुयान भी उड़ाने लगीं बेटियां’ की तर्ज पर वक्ताओं ने छात्राओं को प्रेरित किया। साथ ही खुशी जताई कि बेटियां अब साहस से सफलता की ओर बढ़ रही हैं।
शुक्रवार को आदर्श गर्ल्स इंटर कॉलेज बड़ागांव में बालिका जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कानून में दिए गए अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। बागपत महिला थाना प्रभारी नेहा चौहान ने कहा कि संविधान में बेटियों को बराबर का हक है। कानून में कोई भेदभाव नहीं किया गया है। फर्क सिर्फ सोच और जागरुकता का है। छात्राएं खुद को पहचानें और आगे बढ़कर खुद को तरक्की के नए मुकाम पर ले जाएं।
महिला एवं बाल संरक्षण अधिकारी दीपांजलि ने कहा कि हेल्पलाइन सेवाओं के जरिए छात्राओं को सशक्त बनाने का कार्य किया जा रहा है। छात्राएं चुप न बैठे और अपने अधिकारों पर बोलना सीखें। हक मांगना सीखें। नवोदय लोक चेतना समिति के सचिव देवेंद्र धामा ने कहा कि वर्तमान समय बेटियों का है। प्रत्येक क्षेत्र में छात्राओं ने कामयाबी की उड़ान भरी है। सामाजिक कुरीतियों को मिटाने के लिए भी छात्राओं को आगे आना होगा।
सीडब्ल्यूसी के प्राधिकारी डॉक्टर कुलदीप त्यागी ने कहा कि बाल विवाह के मामले सामने आए हैं। समिति ने मौके पर पहुंचकर शादियां रुकवाई और दोषियों को सजा दिलाने का कार्य भी किया। एसआई सुमन और कांस्टेबल निशा ने छात्राओं को आत्मरक्षा के विषय में जानकारी दी। अगर किसी सुनसान सड़क या किसी अन्य जगह पर छेड़छाड़ जैसा मामला हो तो छात्राओं को हिम्मत से काम लेकर जोर से शोर मचा देना चाहिए। इससे हमलावर की आधी हिम्मत टूट जाएगी। प्रधानाचार्या सरोज बाला, चुन्नी लाल त्यागी, ज्ञानेंद्र त्यागी, रजनीश त्यागी, अशोक त्यागी, मुकेश त्यागी, संजीव त्यागी, रजनी त्यागी, कृष्णा त्यागी, मीनाक्षी त्यागी, तनु धामा, प्राची त्यागी, सविता शर्मा, अमरेश शर्मा मौजूद रहे।
क्या बोली छात्राएं
- छात्रा शैली शर्मा ने कहा कि छात्राओं को उनके अधिकारों की जानकारी दी गई।
- छात्रा वर्षा त्यागी ने कहा कि हेल्पलाइन सेवाओं के विषय में बताया गया।
- छात्रा मेघा त्यागी ने कहा कि हेल्पलाइन सेवा 181 की जानकारी दी गई।
- छात्रा प्रिया शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन सेवा की जानकारी दी गई।
- छात्रा छवि त्यागी ने कहा कि कानून में महिलाओं को दिए गए अधिकारों की जानकारी दी गई।
- छात्रा अंजलि जैन ने कहा कि सेल्फ डिफेंस की जानकारी छात्राओं को दी गई।
- छात्रा मेघा ने कहा कि कैंप में छात्राओं को उच्च शिक्षा ग्रहण करने की जानकारी दी।
- शिवानी गोस्वामी ने कहा कि छात्राओं को उनके अधिकारों की जानकारी दी गई।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/