{"_id":"62d99171b68cc15b0358ff60","slug":"anuj-talian-of-meerut-has-won-the-gold-medal-at-the-asian-body-building-championships-in-maldives","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: मालदीव में आयोजित एशियन बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में अनुज तालियान ने झटका स्वर्ण, गांव में जश्न का माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मालदीव में आयोजित एशियन बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में अनुज तालियान ने झटका स्वर्ण, गांव में जश्न का माहौल
Thu, 21 Jul 2022 11:19 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 21 Jul 2022 11:19 PM IST
सार
मेरठ के अनुज तालियान ने मालदीव में आयोजित 54वीं एशियन बॉडी बिल्डिंग एंड फिजिक्स स्पोटर्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
अनुज तालियान ने जीता स्वर्ण पदक।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मालदीव में आयोजित हुए 54वीं एशियन बॉडी बिल्डिंग एंड फिजिक्स स्पोटर्स चैंपियनशिप में सरधना के गांव छुर निवासी अनुज तालियान ने स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है। जिसको लेकर गांव में हर्ष का माहौल है।
विज्ञापन
अनुज तालियान ने सौ किग्रा. भार वर्ग से ऊपर स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए यह उपलब्धि हासिल की है। वे मिस्टर वर्ल्ड चैंपियनशिप में भी स्वर्ण पदक अपने नाम कर चुके हैं। वे भारतीय सेना में कार्यरत है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UP: सीएम के साथ दिनेश खटीक की बैठक खत्म, स्वीकार नहीं हुआ इस्तीफा, कही यह बड़ी बात
विज्ञापन
बताया गया कि सेना की ओर से ही बॉडी बिल्डिंग प्रतिस्पधाओं में देश का प्रतिनिधित्व करते हैं। मेरठ बॉडी बिल्डिंग के सचिव व अनुज तालियान के बड़े भाई श्यामवीर तालियान ने बताया कि अनुज की मेहनत व लगन ने यह मुकाम हासिल किया है। वरिष्ठ समाज सेवी शरद त्यागी ने बताया कि सरधना आगमन पर अनुज तालियान का धूमधाम से स्वागत व सम्मानित करेंगे।