{"_id":"630f19fc8a508048bf3afb02","slug":"anuj-murder-case-angry-villagers-gherao-the-police-station-in-muzaffarnagar-for-demands-for-arresting-accused","type":"story","status":"publish","title_hn":"Anuj Murder case: मुजफ्फरनगर में गुस्साए ग्रामीणों ने किया थाने का घेराव, की ये मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Anuj Murder case: मुजफ्फरनगर में गुस्साए ग्रामीणों ने किया थाने का घेराव, की ये मांग
Wed, 31 Aug 2022 01:51 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 31 Aug 2022 01:51 PM IST
सार
मुजफ्फरनगर के खतौली में अनुज की हत्या के विरोध में गुस्साए ग्रामीणों ने बुधवार को थाने का घेराव कर डाला। वहीं पुलिस ने हत्या के मामले में एक आरोपी को हिरासत में ले रखा है, पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
जाम लगाते ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के खतौली क्षेत्र के गांव शेखपुरा के अनुज की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग के लिए ग्रामीणों ने थाने का घेराव किया। ग्रामीणों ने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लापरवाही कर रही है।
विज्ञापन
बुधवार को ग्रामीणों ने थाने पर पहुंचकर हंगामा किया और थाने के बाहर जीटी रोड पर जाम लगा दिया। पीडि़त परिजनों ने अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
यह भी पढ़ें:Saharanpur: जादू शो की आड़ में परोसा जा रहा अश्लील डांस, संभ्रांत लोगों ने की बंद कराने की मांग
विज्ञापन
शेखपुरा निवासी सरवन कुमार ने थाने में तहरीर देकर अपने बेटे अनुज की हत्या करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने एक आरोपी सुहैल को हिरासत में ले रखा है। अन्य आरोपों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन