फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   anu rani javelin thrower

भाला फेंक में अनु रानी को गोल्ड

Sat, 19 Sep 2015 01:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Sat, 19 Sep 2015 01:46 AM IST
विज्ञापन
anu rani javelin thrower
क्षेत्र के बहादरपुर गांव की बेटी अनु रानी ने खेल के मैदान पर फिर खुद को साबित कर दिखाया है। कोलकाता में आयोजित नेशनल ओपन खेलों में अनु ने 58.85 मीटर भाला फेंककर अपने पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए स्वर्ण पदक जीता। गोल्डन गर्ल की कामयाबी से ग्रामीणों में खुशी है।
विज्ञापन


बहादरपुर निवासी किसान चौधरी अमरपाल की बेटी अनु रानी ने खेल के मैदान पर कई बार प्रदेश का नाम रोशन किया है। कोलकता में साई स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुक्रवार को अनु ने खुद को फिर साबित किया। 55वें ओपन खेलों की भाला फेंक प्रतिस्पर्धा में अनु ने  58.85 मीटर भाला फेंककर वर्ष 2013 के अपने ही 54.35 मीटर के रिकॉड को तोड़ दिया।
विज्ञापन


एशियाई खेलों में शानदार प्रदर्शन कर चुकी अनु हालांकि ओलंपिक में क्वालीफाई के लिए जरूरी 60 मीटर पर भाला नहीं फेंक सकी। कोच काशीनाथ के हवाले से रेलवे की ओर से खेलने वाली अनु के पिता ने बताया कि उन्हें कामयाबी पर खुशी है। अगली प्रतियोगिता में वह इससे बेहतर प्रदर्शन करेगी। स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी के स्वागत की तैयारी में ग्रामीण जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed