फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Another case registered against workers of Dharnaat BKU agitators

Meerut News: धरनारत भाकियू आंदोलनकारी के कार्यकर्ताओं पर एक और मुकदमा दर्ज

Mon, 17 Feb 2025 01:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Another case registered against workers of Dharnaat BKU agitators
सरधना। भारतीय किसान यूनियन आंदोलनकारी संगठन के कार्यकर्ता तीन दिन से तहसील में एसडीएम कार्यालय के बाहर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं। तहसील प्रशासन की तरफ से कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। लोकसेवा बाधित होने पर मुकदमा नायब नाजिर की तहरीर पर दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

भाकियू आंदोलनकारी संगठन का अनिश्चितकालीन धरना तीसरे दिन रविवार को भी जारी रहा। प्रशासन की ओर से कोई भी अधिकारी वार्ता नहीं करने के लिए नहीं पहुंचा तो सोमवार को बैठक कर आगे की रणनीति बनाई जाएगी। एसडीएम कार्यालय के बाहर चल रहे धरने से आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके चलते नायब नाजिर ने एसडीएम को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की। एसडीएम ने सीओ सरधना को वह पत्र भेज दिया। इस पर सीओ ने मुकदमे के आदेश जारी कर दिए। आदेश प्राप्त होने के बाद सरधना पुलिस ने भाकियू आंदोलनकारी के कार्यकर्ताओं पर एक और मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

चार दिन पहले भाकियू आंदोलनकारी के नगर अध्यक्ष अकरम की बाइक का पुलिस ने कालंद चुंगी पर चालान काट दिया था। विरोध में कार्यकर्ताओं ने कालंद रोड जाम लगा दिया था। पुलिस ने जाम लगाने वालों पर मुकदमा दर्ज कराया था। इसके विरोध में कार्यकर्ताओं ने तहसील में एसडीएम कार्यालय के बाहर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। पुलिस द्वारा किए गए चालान को निरस्त कराने, पुलिस द्वारा दर्ज मुकदमे को वापस लेने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि मांग पूरी होने पर ही धरना समाप्त किया जाएगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष निक्की तालियान ने बताया कि सोमवार को धरनास्थल पर सैकड़ों कार्यकर्ता जुटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरे दिन धरने में प्रदेश उपाध्यक्ष हनी त्यागी, युवा जिलाध्यक्ष मोहम्मद खान, नगर अध्यक्ष अकरम बाबू, निखिल त्यागी, सुनील कुमार, अनस, सुहेल, डाॅ. इशु त्यागी, गौरव, वासु त्यागी, मोहित, बालिस्टर त्यागी, रितेश, सुरेश त्यागी, महेश, कुक्कू त्यागी, आरिफ, अशरफ, मनीष, शानू आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed