फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Annu won gold medal in Athletics Open Championship

एथलेटिक्स ओपन चैंपियनशिप में अन्नू ने स्वर्ण पदक जीता

Mon, 09 Jun 2025 02:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jun 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Annu won gold medal in Athletics Open Championship
ताइवान ओपन एथलेटिक्स प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाली अन्नू रानी
मेरठ। एशियाई खेलों की चैंपियन और दो बार की ओलंपियन मेरठ के बहादुरपुर गांव निवासी अन्नू रानी ने रविवार को ताइवान एथलेटिक्स ओपन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने भाला फेंक प्रतिस्पर्धा में 56.82 मीटर दूरी तय कर पहला स्थान प्राप्त किया। हालांकि वह कई बार इससे अधिक दूरी तय कर रिकार्ड बना चुकी हैं।
विज्ञापन

अन्नू ने रविवार को प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। इससे पहले साउथ कोरिया में हुई एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में प्रतिभाग किया था, लेकिन इसमें पदक से चूक गई थी। वह चौथे स्थान पर रही थीं। इससे पहले उन्होंने 2025 के सीजन में इंडियन ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप पंजाब में प्रतिभाग किया था। इसमें पहला स्थान प्राप्त किया था। अब उन्होंने ताइवान एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता है। अन्नू वर्ष 2023 के एशियन खेलों में 62.92 मीटर दूरी तय कर स्वर्ण पदक हासिल करने वाली एथलीट बनी थी। इसके बाद ही वह पूरे देश में चर्चा में आई थीं।
विज्ञापन

अन्नू की उपलब्धियां...
2023- एशियन गेम्स में 62.92 मीटर दूरी तय कर स्वर्ण पदक जीता
2021 - टोक्यो ओलंपिक में प्रतिभाग किया
2024 ओलंपिक खेलों में प्रतिभाग किया
2022- बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक जीता
2019 - वर्ल्ड चैंपियनशिप में फाइनल में जगह बनाने वाली पहली भारतीय महिला का रिकॉर्ड
2019 - एशियन चैंपियनशिप में रजत पदक
2017 - एशियन चैंपियनशिप में कांस्य पदक
2016 - साउथ एशियन गेम्स में रजत पदक
2014 - एशियन गेम्स में कांस्य पदक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed