फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Announcement of boycott of Lok Sabha elections if the road is not built

Meerut News: सड़क ना बनने पर की लोकसभा चुनाव के बहिष्कार की घोषणा

Mon, 25 Dec 2023 12:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Mon, 25 Dec 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Announcement of boycott of Lok Sabha elections if the road is not built
गांव डिडोलीखेडा में सडक निर्माण के लिए प्रदर्शन करते ग्रामीण। श्रोत ग्रामीण
चिलकाना। चिलकाना क्षेत्र की साइफन से कलसिया जाने वाली मुख्य सड़क का निर्माण न होने से परेशान लोगों ने पंचायत कर आगामी लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने की घोषणा की है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की मांग को लेकर गांव में जुलूस भी निकाला।सहारनपुर चिलकाना रोड से साइफन पुलिया से लेकर कलसिया तक जाने वाली करीब 24 किलोमीटर लंबी सड़क की हालत खराब है। इस सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे बने हैं। सड़क को बनवाने के लिए क्षेत्र की जनता लगातार जिला प्रशासन तथा जनप्रतिनिधियों के सामने अपनी बात रख चुकी है, लेकिन अभी तक इस सड़क के निर्माण के बारे में किसी ने भी सुध नहीं ली है। परेशान लोगों द्वारा रविवार दोपहर को ग्राम डिंडोली खेड़ा में एक बड़ी पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत में उपस्थित लोगों ने एक स्वर में आगामी लोकसभा चुनाव से पहले सड़क न बनने पर चुनाव बहिष्कार की घोषणा की है। ग्रामीणों ने कहा कि यदि 31 दिसंबर तक इस सड़क का निर्माण शुरू नहीं होता है, तो वह 31 दिसंबर के बाद बडा जन आंदोलन शुरू कर देंगे।
विज्ञापन

पंचायत में ग्राम प्रधान अब्दुल हई, ग्राम प्रधान डिंडोली धर्मवीर सिंह, सोनी कांबोज, पूर्व प्रधान रजनीश कांबोज, राव राहत अली, राव मुस्तकीम, मास्टर जयपाल कांबोज, पारस कांबोज, विशाल शर्मा, शिवकुमार गौतम, अवनीश कांबोज, बीडीसी सोनू, प्रवेश कंबोज सहित अनेक लोग शामिल रहे। ग्रामीणों ने पंचायत के बाद मुख्य सड़क पर जुलूस निकालकर अपना विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed