फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ANM recruitment list of 'viral'

एएनएम भर्ती की लिस्ट ‘वायरल’

Thu, 14 Apr 2016 02:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ Updated Thu, 14 Apr 2016 02:43 AM IST
विज्ञापन
ANM recruitment list of 'viral'
वायरल हुई इसी लिस्ट में चयनितों के नाम होने का दावा किया जा रहा है। - फोटो : अमर उजाला
स्वास्थ्य विभाग एनयूएच (नेशनल अरबन हेल्थ) मिशन की नियुक्ति को लेकर एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार मामला सोशल मीडिया की सुर्खियां बना हुआ है। स्वास्थ्य विभाग की एक लिस्ट वायरल हो चुकी है। इसे एएनएम पद पर चयनितों की लिस्ट बताया जा रहा है। इसमें चयनित अभ्यर्थियों के नाम के साथ ही पिता का नाम भी दर्ज है। साथ ही किस अभ्यर्थी की नियुक्ति के लिए किसने सेटिंग की, इसका भी जिक्र है। कुल दो चिकित्सक और दो क्लर्कों के नाम लिस्ट में हैं। इसमें कितनी सच्चाई है, यह एक जांच का विषय है। उधर, सीएमओ इसे केवल विभाग को बदनाम करने की साजिश बता रहे हैं।  
विज्ञापन

 

राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के तहत मेरठ शहर में 24 और मवाना तथा सरधना में एक स्वास्थ्य केंद्र खोले जाने हैं। इन केंद्रों पर 125 एएनएम की तैनाती होनी है। डीएम की अध्यक्षता में 5 मार्च को 123 पदों के लिए इंटरव्यू हो चुके हैं, लेकिन परिणाम जारी होने से पहले ही एक लिस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। दावा किया जा रहा है कि यह चयनित अभ्यर्थियोें की लिस्ट है। मोटी रकम लेकर नियुक्ति देने की तैयारियों की चर्चा हैं। किस अभ्यर्थी के लिए रकम लेकर किसने सिफारिश लगाई इसका भी जिक्र अभ्यर्थी के नाम के आगे अंकित है।

विज्ञापन

 

यह लिस्ट हस्तलिखित है। सूत्रों की ओर से दावा किया जा रहा है कि इस लिस्ट को जल्द ही एनआईसी की वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। लिस्ट में 90 एएनएम के नाम शामिल होने की बात कही जा रही हैं, लेकिन लिस्ट के केवल दो पेपर वायरल हुए हैं। गोपनीय फाइल का तीसरा पेज वायरल नहीं हो सका। फिलहाल वायरल हुए नामों की संख्या 60 है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


क्लर्क और डिप्टी सीएमओ का चैनल
लिस्ट
में दो डिप्टी सीएमओ और दो क्लर्कों के नाम हैं। इन्हें ही ‘सेटिंग चैनल’ का सदस्य बताया जा रहा है। किस अभ्यर्थी की व्यवस्था किसने की यह भी लिस्ट में है। लिस्ट में 16 अभ्यर्थियों के नाम डायरेक्ट दिखाए गए हैं। जिन दो बाबुओं के नाम लिस्ट में हैं, उन्हें सीएमओ का बेहद नजदीकी माना जाता है। 

पूर्व में रद्द हो चुकी है भर्ती प्रक्रिया 
स्वास्थ्य
विभाग में निष्पक्ष भर्ती कराने के प्रयासों को लंबे समय से धक्का लग रहा है। जुलाई 2015  में डीएम ने स्वयं कार्यालय पर देर रात तक साक्षात्कार लिए थे। जैसे ही डीएम को धांधली का अहसास हुआ तो उन्होंने गोपनीय जांच के आधार पर भर्ती प्रक्रिया को रद्द कर दिया था, अब एक बार फिर से एएनएम की भर्ती प्रक्रिया जांच का विषय है। 


वर्जन...
यह
विभाग को बदनाम और कुछ अधिकारियों की साजिश है। विभाग की ओर से इस प्रकार की कोई लिस्ट तैयार नहीं की गई है। चयनित उम्मीदवारों की सूची डीएम की ओर से ही जारी की जाएगी। 
डा. रमेश चंद्रा  सीएमओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed