{"_id":"67a27b14622ee20009008603","slug":"ankush-hanisha-and-ramkumar-took-lead-in-horse-riding-meerut-news-c-72-1-mct1004-128379-2025-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: घुड़सवारी में अंकुश, हनिषा और रामकुमार ने बनाई बढ़त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: घुड़सवारी में अंकुश, हनिषा और रामकुमार ने बनाई बढ़त
विज्ञापन
मेरठ। मेरठ कैंट स्थित आरसीवी सेंटर एंड कॉलेज में चल रही इक्वेस्टि्रयन फेडरेशन ऑफ इंडिया की सीसीएन इवेंटिंग में मंगलवार को नोविस में ड्रेसाइज की स्पर्धा हुई। नोविस स्पर्धा में 34 प्रतिभागी घुड़सवारों ने भाग लिया। सबसे कम 27 पेनल्टी लेकर आरवीसी सेंटर के एंड कॉलेज के अंकुश कुमार सिंह और उनके घोड़े गोल्डन ग्लोरी ने बढ़त बनाई।
इसके बाद सबसे कम पेनल्टी 29.8 के साथ सागर इक्वेस्टि्रयन स्पोर्ट एकेडमी के हनिषा गुप्ता और उनके घोड़े हरक्यूलिस ने बढ़त बनाई। राजस्थान पुलिस एकेडमी के नवीन पुनिया ने घोड़े विक्टर के साथ 31.6 पेनल्टी के साथ तीसरे स्थान पर बढ़त ली।
इसी तरह से 31.9 पेनल्टी लेकर दो घुड़सवारों ने बढ़त बनाई। इनमें आरसीवी सेंटर एंड कॉलेज के घुड़सवार रामकुमार और उनका घोड़ा गार्गी तथा डगर इक्वेस्टि्रयन टीम के घुड़सवार लखबीर सिंह व घोड़ा आजाद ने बढ़त बनाई। एमपीसीईए भोपाल के घुड़सवार फराज खान व घोड़े अरकान प्लेयर ने 32.2 पेनल्टी के साथ बढ़त बनाई। इससे कम 32.5 पेनल्टी के साथ आरटीएस डिपोर्ट हेमपुर के घुड़सवार शिवम तोमर व घोड़े एब्सोल्यूट ने भी बढ़त बनाई।
विज्ञापन
ड्रेसाज स्पर्धा के बाद क्रास कंट्री स्पर्धा होगी, जहां घुड़सवारों को प्राकृतिक चुनौतियों के बीच बाधाओं को पार करना होगा। शो-जंपिंग में एक निश्चित एरीना के भीतर लगी बाधाओं को न्यूनतम समय में चुनौती पार करनी होगी। तीनों ही स्पर्धा में कम से कम पेनल्टी पाने वाले घुड़सवार व घोड़े की जोड़ी विजयी होगी।