फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Aniruddhacharya Maharaj said do not work for yourself but for general public, stay away from corruption

UP: अनिरुद्धचार्य महाराज बोले- अपने लिए नहीं आम जनमानस के लिए करें कार्य, कहा- भ्रष्टाचार से रहें दूर

Mon, 10 Jul 2023 01:23 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 10 Jul 2023 01:23 PM IST
सार

Meerut News : अनिरुद्धचार्य महाराज ने कहा कि अपने लिए नहीं आम जनमानस के लिए कार्य करें। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार से दूर रहें।

विज्ञापन
Aniruddhacharya Maharaj said do not work for yourself but for general public, stay away from corruption
अनिरुद्धचार्य महाराज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में सोमवार को अनिरुद्धचार्य महाराज ने कहा कि हम सभी लोगों को अपने लिए नहीं बल्कि आम जनमानस के लिए कार्य करना चाहिए। प्रभु ने जो हमें जिम्मेदारी दी है, उसका निर्वाह पूरी इमानदारी के साथ करना चाहिए। प्रत्येक व्यक्ति को भ्रष्टाचार से दूर रहकर देश के नवनिर्माण में अहम भूमिका निभानी चाहिए।

विज्ञापन


उन्होंने यह संदेश सोमवार को कचहरी के निकट जिला सहकारी बैंक के सभागार में आयोजित नवनिर्वाचित बोर्ड के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान दिया। उन्होंने कहा कि प्रभु मनुष्य की अच्छाइयों को जानकर ही उन्हें समाज की सेवा का अवसर प्रदान करते हैं। कुछ लोग अवसर मिलने पर जनता की सेवा भूल जाते हैं और अपने निजी कार्यों में जुट जाते हैं, जबकि ऐसा नहीं करना चाहिए। उन्होंने इस दौरान कुछ कथाएं भी सुनाईं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बारिश का कहर: अचानक गिरी मकान की छत, मलबे में दबे मासूम बच्चे, मची चीख-पुकार, ऐसे बची चारों की जान

विज्ञापन
विज्ञापन

इन से पूर्व जिला कोऑपरेटिव बैंक के सेक्रेटरी सुमन वीर सिंह ने नवनिर्वाचित बोर्ड को शपथ ग्रहण कराई। शपथ ग्रहण करने वालों में जिला कोऑपरेटिव बैंक के सभापति विमल कुमार शर्मा, उपसभापति सुरेंद्र सिंह, संचालक संतर पाल, बालेश्वरी, दिनेश कुमार, नवनीत, उदयवीर सिंह, ललिता, शशि शर्मा, मनजीत, मदन पाल सिंह और हरवीर आदि को शपथ ग्रहण कराई।

यह भी पढ़ें: खाकी बेबस: यूपी के इस जिले में ताबड़तोड़ वारदातें, बदमाशों में नहीं रहा खौफ, अफसरों को दिनहदाड़े दे रहे चुनौती 

इस अवसर पर सांसद राजेंद्र अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, पूर्व विधायक रविंद्र भड़ाना, पूर्व विधायक जितेंद्र सटवाई, भाजपा नेता अजीत चौधरी, अनुज राठी, समीर चौहान, शिव कुमार राणा, संदर्भ वाला, अशोक त्यागी, अतुल त्यागी, विजेंद्र प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य अरुण मसूरी, भूदेव शर्मा, दुष्यंत तोमर और रोबिन गुर्जर आदि मुख्य रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed