फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Anil Maurya felicitated on becoming Mandal President.

Meerut News: मंडल अध्यक्ष बनने पर अनिल मौर्य का सम्मान

Tue, 29 Sep 2026 09:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 09:24 PM IST
विज्ञापन
Anil Maurya felicitated on becoming Mandal President.
सरधना तहसील में मंडल अध्यक्ष चुने जाने पर अनिल मौर्य का फूलमाला और शॉल ओढ़ाकर सम्मान करते अधिवक
अधिवक्ताओं और संभ्रांत नागरिकों ने फूलमाला, शॉल व गौतम बुद्ध की प्रतिमा भेंट कर किया अभिनंदन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के लखनऊ में हुए चुनाव में निर्विरोध मंडल अध्यक्ष चुने गए अनिल मौर्य का मंगलवार को तहसील सरधना में अधिवक्ताओं, तहसील कर्मचारियों और संभ्रांत नागरिकों ने सम्मान किया। इस दौरान उन्हें फूलमाला पहनाने के साथ शॉल, सम्मान पत्र और गौतम बुद्ध की प्रतिमा भेंट की गई।
बताया गया कि 12 सितंबर को लखनऊ स्थित अटल बिहारी वाजपेयी प्रेक्षागृह में प्रदेश के कलक्ट्रेट कर्मचारियों के चुनाव हुए थे। इसमें अनिल मौर्य को निर्विरोध मंडल अध्यक्ष चुना गया। उनके निर्वाचन पर तहसील परिसर में आयोजित सम्मान समारोह में विभिन्न वर्गों के लोगों ने खुशी जताई।
विज्ञापन

कार्यक्रम में डॉ. रविंद्र सिंह एडवोकेट, सुशील कुमार, हरीश कुमार, मनीष कुमार, पूर्व को-ऑपरेटिव सोसाइटी अध्यक्ष विजय कुमार, जीशान कुरैशी, पूर्व पेशकार मनमोहन त्यागी, शिव मोहन, कुलदीप शर्मा, अमित कुमार, अशोक कुमार, जगबीर सिंह पेशकार, राकेश कुमार, सफाई मजदूर कांग्रेस के प्रदेश व संग्रह अमीन अध्यक्ष सुभाष चावरिया, सामाजिक एवं हरियाली संरक्षण के अध्यक्ष रेहान मलिक और डॉ. लुकमान सहित अन्य लोगों ने अनिल मौर्य का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed