फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Anger of people erupted against temporary bills, demonstrated

अस्थायी खत्तों के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा, किया प्रदर्शन

Sun, 13 Sep 2020 01:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
Anger of people erupted against temporary bills, demonstrated
अस्थायी खत्तों के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा, किया प्रदर्शन
विज्ञापन

मेरठ। शहर में जगह-जगह बन रहे अस्थायी खत्ते स्वच्छ भारत मिशन और नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे विशेष सफाई अभियान की पोल खोल रहे हैं। खत्तों से परेशान लोग नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन निगम अधिकारी समस्या का समाधान नहीं कर रहे हैं।

शुक्रवार को माधवपुरम के लोगों के प्रदर्शन के बाद शनिवार को सपा नेता पवन गुर्जर के नेतृत्व में दक्षिण विधानसभा के नूरनगर क्षेत्र की द्वारकापुरी व सरस्वती लोक के स्थानीय लोगों ने गंदगी से परेशान होकर नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी व प्रदर्शन किया। सपा नेता पवन गुर्जर का कहना है कि नगर निगम ने मेरठ शहर को कूड़ाघर बना रखा है। मेरठ नगर निगम को गाजियाबाद नगर निगम से सीखना चाहिए कि उसने अस्थायी खत्तों को कैसे खत्म कर उस स्थान का सौंदर्यीकरण कर दिया। लोगों ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी के नाम पत्र जारी कर चेतावनी दी कि अगर जल्द ही मेरठ शहर को कूड़ा मुक्त नहीं किया गया तो नगर निगम के खिलाफ हर वार्ड में आंदोलन चलाया जाएगा और यह आंदोलन तब तक जारी रहेंगे जब तक नगर निगम की आंखें नहीं खुल जाती। प्रदर्शन में निशांत भड़ाना, मोनू लाला, पिंकी शर्मा, कीर्ति, नवनीत बालाजी, रोहित, शिवम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed